होम / बिजनेस / देश की तीसरी बड़ी स्नैक्स कंपनी ने मार्केट में उतारा IPO, 285-300 में मिल रहा है शेयर
देश की तीसरी बड़ी स्नैक्स कंपनी ने मार्केट में उतारा IPO, 285-300 में मिल रहा है शेयर
881 करोड़ रुपये की शुरूआती पब्लिक ऑफर के साथ कंपनी ने मार्केट में अपना शेयर उतारा है जो मार्केट में 285-300 रुपये में मिल रहा है. बीकाजी फूड्स भारत की तीसरी बड़ी स्नैक्स कंपनी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
फूड बेवरेज कंपनी बीकाजी ने मार्केट में अपना आईपीओ उतार दिया है. 881 करोड़ रुपये की शुरूआती पब्लिक ऑफर के साथ कंपनी ने मार्केट में अपना शेयर उतारा है. जिसका शेयर मार्केट में 285-300 रुपये में मिल रहा है. कंपनी ने अपना आईपीओ वीरवार को मार्केट में उतारा. बीकाजी फूड्स भारत की तीसरी बड़ी स्नैक्स कंपनी है. कंपनी छ: कैटेगरी में अपने प्रोडक्ट सेल करती है, जिसमें भुजिया, नमकीन, पैकेज्ड स्वीट, पापड़ और वेस्टर्न स्नैक्स शामिल हैं. कंपनी का इश्यू 29373984 इक्विटी के साथ एक रुपये की एक्जिसटिंग कीमत के साथ शेयरहोल्डर और प्रमोटर ग्रुप एनटाइटीस के लिए ऑफर फॉर सेल बेस्ड के लिए उपलब्ध है.
कब तक खुला है ऑफर
कंपनी का आईपीओ सात नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा. शेयर होल्डर को इसके 50 शेयर का स्टॉक खरीदना होगा, जिसके लिए उसे लगभग 15 हजार रुपये खर्च करने होंगे. कोई भी शेयरहोल्डर ज्यादा से ज्यादा लॉट के लिए निवेश कर सकता है. यानि आप अधिकतम 193 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं. JM Financial, Axis Capital, IIFL Securities, Intensive Fiscal Services और Kotak Mahindra Capital Company इसके रनिंग लीड मैनेजर्स होंगे. शेयरहोल्डर को कंपनी से कभी भी एक्जिट करने का पूरा अधिकार दिया गया है.
क्या है कंपनी का बैकग्राउंड
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल की स्थापना शिव रतन अग्रवाल ने की है. ये हल्दीराम कंपनी के संस्थापक गंगाबिशन अग्रवाल के पोते हैं. शिवरतन ने इस कंपनी की शुरूआत 1986 में की थी. इसे मूल रूप से शिवदीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता है. 1993 में कंपनी का नाम बदलकर बीकाजी फूडस कर दिया गया. अभी ये कंपनी 23 राज्यों और कई केन्द्र शासित राज्यों में कारोबार कर रही है. अभी कंपनी की छ: ऑपरेशनल यूनिट हैं, जिसमें वो बीकानेर, गुवाहाटी, तुमुकारू कर्नाटक में इसके पेटेंट फूड प्रोसेसर हैं.
कैसा रहा है कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड
वर्ष 2022 में कंपनी की ऑपरेशनल ग्रोथ 23 प्रतिशत बढ़कर 1610.96 करोड़ रूपये हो गई जबकि एक साल पहले ये 2021 में 1310.75 करोड़ रुपये थी. जून 30 तक कंपनी का रेवेन्यू बढकर 419.16 रुपये तक हो गया था, जिसमें 15.07 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 50 प्रतिशत शेयर को क्वालीफाइड इंस्टीटयूशनल बॉयर के लिए रिजर्व किए हैं. जबकि 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीटयूशनल और 35 प्रतिशत रिेटेल बिडर को मिले हैं.
टैग्स