✕

होम / बिजनेस / भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, अब रह गया बस इतना

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, अब रह गया बस इतना

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से कम हो गया है. पिछले सप्ताह ही इसमें साढ़े सात अरब डॉलर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद एक बार फिर से फिसल गया है. बीते 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.80 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले इसमें 7.53 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 670.11 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार तो बढ़ ही रहा है. यह लगातार तीसरा सप्ताह रहा जबकि उसके विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है.

कितना रह गया विदेशी मुद्रा भंडार

RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 9 अगस्त 2024 को 4.80 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 670.119 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इसके पहले हफ्ते में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 675 बिलियन डॉलर के लाइफटाइम हाई पर रहा था. RBI के डेटा के मुताबिक इस अवधि में फॉरेन करेंसी एसेट्स भी 4.079 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 587.96 बिलियन डॉलर रहा है. RBI के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है और ये 860 मिलियन डॉलर घटकर 59.23 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 121 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 18.28 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में मौजूद रिजर्व 18 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 2.63 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

इस वजह से आई गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजहों को देखें तो हाल के दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की है ऐसे में डॉलर की मांग बढ़ने के चलते फॉरेन करेंसी रिजर्व में कमी आई है. साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी है जिसे थामने के लिए आरबीआई के दखल दिए जाने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते रिजर्व घटा है. शुक्रवार को करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.95 के लेवल पर बंद हुआ है.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार रिव्यू वीक के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है. बीते 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में 4.079 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर 587.960 बिलियन डॉलर रह गया है. उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

42 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

42 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago