✕

होम / बिजनेस / Hyundai के आईपीओ का कर रहे हैं इंतजार? आपके बड़े काम की है ये खबर

Hyundai के आईपीओ का कर रहे हैं इंतजार? आपके बड़े काम की है ये खबर

हुंडई मोटर इंडिया देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है. अब तक सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड LIC के नाम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ (Hyundai India IPO) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी का आईपीओ 15 अक्तूबर को ओपन होगा और इसमें 17 अक्तूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे. यानी निवेशकों को अपनी किस्मत आजमाने के लिए तीन दिन का मौका मिलेगा. यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा. 25,000 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के तहत प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी ऑफर-फॉर-सेल में 14.2 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी. इससे पहले सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड LIC के नाम है. भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ  21,000 करोड़ रुपए का था. हुंडई मोटर इंडिया IPO के प्राइज बैंड की ऑफिशियल घोषणा आज कर सकती है.

ऐसा होगा प्राइज बैंड
वैसे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ का प्राइज बैंड 1,865 से 1,960 रुपए प्रति शेयर हो सकता है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को हो सकती है.  हुंडई ने जून में बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ की मंजूरी के लिए आवेदन किया था, जिस पर SEBI ने 24 सितंबर को मुहर लगाई. आईपीओ दस्तावेजों के मुताबिक, Hyundai आईपीओ में नए शेयर जारी नहीं करेगी. OFS यानी ऑफर फॉर सेल के जरिये 14,21,94,700 शेयरों की बिक्री की जाएगी.

MG का भी आएगा IPO
इधर, MG मोटर इंडिया का भी आईपो आने वाला है. कंपनी ने 15 जून को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) दाखिल किया था. कंपनी के DRHP के अनुसार, इस IPO के जरिए प्रमोटर्स द्वारा 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. गौरतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया की तरह ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भी भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है. अगले तीन से चार सालों में कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. भारत में MG मोटर के पार्टनर JSW ग्रुप इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से पहले अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है. बता दें कि MG मोटर की पैरेंट कंपनी चीन की SAIC मोटर है, जिसने भारत में सज्जन जिंदल की अगुआई वाले JSW ग्रुप से हाथ मिलाया है.

अभी इतनी हिस्सेदारी
MG मोटर इंडिया अब JSW MG मोटर इंडिया हो गई है. सज्जन जिंदल पिछले काफी समय से MG मोटर में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे और पिछले साल उनकी यह कोशिश सफल हो गई. JSW ग्रुप के पास फिलहाल इस कंपनी में 35% हिस्सेदारी है. प्राइवेट इक्विटी फंड एवरस्टोन कैपिटल के पास 8% हिस्सेदारी है. इसके अलावा करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी विभिन्न डीलर्स-कर्मचारियों के पास है और शेष 49% हिस्सेदारी चीनी कंपनी SAIC के पास है. आईपीओ से पहले सज्जन जिंदल MG मोटर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

27 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

27 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago