✕

होम / बिजनेस / यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को SEBI से मिली राहत, शेयर में हेराफेरी के आरोप खारिज

यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को SEBI से मिली राहत, शेयर में हेराफेरी के आरोप खारिज

शेयरों में कथित हेराफेरी के आरोप में संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को सेबी से राहत मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को बाजार नियामक SEBI से राहत मिली है. सेबी ने जांच के बाद दोनों पर लगे शेयरों में हेराफेरी के आरोपों को खारिज कर दिया है. सेबी अपने ऑर्डर में कहा है कि इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि दोनों भाइयों ने धोखाधड़ी या हेराफेरी करके शेयरों का सौदा किया. इसके साथ ही बाजार नियामक ने चंद्रा बंधुओं के खिलाफ कंपनी के शेयर मूल्य में हेराफेरी करने के लिए विदेशी बैंक खातों के माध्यम से भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगाने के आरोपों को खारिज कर दिया. 

EOW कर रही जांच
रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. दोनों धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच का सामना कर रहे हैं. ऐसे में सेबी से आई यह खबर उनके लिए बड़ी राहत है. 21 जून यानी आज जारी आदेश में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बताया है कि संजय चंद्रा और अजय चंद्रा के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही का निपटारा कर दिया गया है. 

SEBI ने कही ये बात 
सेबी के आदेश में कहा गया है - जांच रिपोर्ट (IR) या आईआर के साथ उपलब्ध कराई गई सामग्री में इस आरोप को स्थापित करने के लिए पर्याप्त  साक्ष्य नहीं मिले हैं कि नोटिस प्राप्तकर्ताओं (चंद्रा बंधुओं) ने यूनिटेक की प्रतिभूतियों में अप्रत्यक्ष रूप से धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से कारोबार किया और यूनिटेक की प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री के संबंध में जोड़-तोड़ और भ्रामक तरीके अपनाए हैं या सच्चाई को गलत तरीके से पेश किया है या यूनिटेक के शेयरों को धोखाधड़ी से खरीदने के बारे में ज्ञात महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया है.

क्या है मामला?
नियामक ने इस बात की स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी कि क्या 1 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च, 2008 के बीच संजय चंद्रा और अजय चंद्रा द्वारा यूबीएस AG के बैंक खातों के माध्यम से भारतीय प्रतिभूति बाजार में पैसा लगाया गया, जो सेबी अधिनियम, 1992 और उसके तहत बनाए गए विनियमों तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम, 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन है. सेबी ने अब यह साफ कर दिया है कि चंद्रा बंधुओं पर लगाये गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं, इसलिए कार्यवाही का निपटारा किया जा रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें