✕

होम / बिजनेस / EPF धारकों के लिए राहत, पोर्टल के माध्यम से विड्रॉल संभव, मिनिमम पेंशन लिमिट भी बढ़ेगी

EPF धारकों के लिए राहत, पोर्टल के माध्यम से विड्रॉल संभव, मिनिमम पेंशन लिमिट भी बढ़ेगी

मौजूदा समय में ईपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन लिमिट 1000 रुपये है जिसे सरकार बढ़ाने पर विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एम्पलॉय प्राविडेंट फंड (EPF) जैसी सबसे बड़ी सोशल सिक्योरिटी स्कीम चलाने वाली ईपीएफओ (EPFO) में सरकार बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. न्यूनत्तम पेंशन की लिमिट (Minimum Pension Limit) को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाया जा सकता है तो रिटायरमेंट के समय पेंशन फंड में से आंशिक विड्रॉल की फैसिलिटी भी दिए जाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा उनके लिए स्कीम को आकर्षक बनाने का भी प्रस्ताव है जिनकी मासिक आय 15000 रुपये से अधिक है. 

पोर्टल के माध्यम से विड्रॉल की सुविधा

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंत्रालय के अधिकारियों और ईपीएफओ के सिस्टम को मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास सब्सक्राइबर्स के लिए प्रभावी और आकर्षक बनाने को कहा है. सरकार ईपीएफओ को बैंकों के तर्ज पर खड़ा चाहती है और इसके लिए नियमों में बड़े बदलाव किए जाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार चाहती है कि शादियों, मेडिकल ट्रीटमेंट, बच्चों की शिक्षा के लिए आसानी से पैसे विड्रॉल की सुविधा को पोर्टल के माध्यम से ही इजाजत दे दी जाए. इसे लेकर जरूरी पड़ा तो सरकार बड़े पैमाने पर नियमों में बदलाव भी कर सकती है.

सब्सक्राइबर्स को फाइनेंशियल प्लानिंग का विकल्प

श्रम मंत्री ने रिटायरमेंट के समय विड्रॉल के नियमों को लचीला बनाने का सुझाव दिया है जिससे सब्सक्राइबर्स बेहतर तरीके से फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें और पेंशन के तौर पर सालाना मिलने वाले रकम में बदलाव कर सकें. इस बदलाव से नेशनल पेंशन सिस्टम के समान पेआउट सिस्टम को बनाया जा सकेगा जिसमें सब्सक्राइबर को कुछ रकम को एन्युटी में निवेश करना होता और बाकी रकम को वे निकाल सकते हैं. 

1000 रुपये से ज्यादा पेंशन करने की तैयारी 

EPF के मामले में रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पेंशन के लिए एम्पलॉयज पेंशन स्कीम में बड़ा बदलाव करना होगा. वहीं श्रम मंत्री ने ईपीएफओ के सदस्य जो 15000 रुपये मासिक से ज्यादा कमाते हैं उनके लिए स्कीम को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया है. ईपीएफओ पेंशन स्कीम ईपीएस को भी मैनेज करती है. अधिकारियों ने बताया कि कई बदलावों पर चर्चा की जा रही है जिसमें निवेश की लिमिट को बढ़ाना शामिल है. मौजूदा समय में एम्पलॉय और एम्पलॉयर बेसिक वेतन का 12 फीसदी निवेश करते हैं जिसे प्रॉविडेंट फंड और एम्पलॉय पेंशन स्कीम में निवेश किया जाता है.    

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के फंड का इस्तेमाल संभव 

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के नाम पर जो राज्यों द्वारा फंड वसूला जाता है जो ऐसे ही पड़ा रह जाता है मंत्रालय उस फंड को टैप करने पर विचार कर रहा है. राज्यों के पास करीब 75000 करोड़ रुपये का फंड पड़ा है जिसका इस्तेमाल प्रॉविडेंट फंड कॉरपस के साथ पेंशन के लिए किया जा सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago