✕

होम / बिजनेस / SEBI की बड़ी तैयारी, लिस्टिंग से पहले शेयरों की ट्रेडिंग के लिए लॉन्च हो सकता है प्लेटफॉर्म

SEBI की बड़ी तैयारी, लिस्टिंग से पहले शेयरों की ट्रेडिंग के लिए लॉन्च हो सकता है प्लेटफॉर्म

सेबी चीफ का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब प्राइमरी मार्केट में IPO के लिहाज से काफी तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक सेबी (SEBI) का प्लान एक ऐसे प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने का है, जहां शेयरों की लिस्टिंग होने से पहले ही उन्हें खरीदा या बेचा जा सके. सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी देते हुए कहा, ''शेयरों का आवंटन शुरू होने से ट्रेडिंग शुरू होने तक निवेशकों की इनमें रूचि बनी रहती है. इस दौरान अगर इंवेस्टर्स ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो उन्हें वैध रूप से ऐसा करने का मौका देना चाहिए.'' 

लिस्टिंग से पहले आईपीओ में ट्रेडिंग
 
निवेशकों को शेयर अलॉट हो जाने के बाद और स्टॉक एक्सचेंज पर इनकी लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केग में ट्रेडिंग का सिलसिला जारी रहता है. माधवी का कहना है कि ऐसी ट्रेडिंग में रूचि रखने वाले इंवेस्टर्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाना चाहिए, जहां अनौपचारिक रूप से ऐसा करने के बजाय से नियमित रूप से इसे जारी रख सके.

आईपीओ शेयरों की रेगुलेटेड ट्रेडिंग

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत में कहा कि मार्केट में ट्रेडिंग भले ही शुरू नहीं हुई हो, लेकिन आवंटन हो जाने का मतलब इंवेस्टर्स उन शेयरों का हकदार बन गया है. फिलहाल, लिस्टिंग होने तक शेयरों को डीमैट अकाउंट में फ्रीज रखा जाता है, ताकि अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग को रोका जा सके. अब इस नए सिस्टम के तहत डीमैट अकाउंट में आईपीओ के शेयर ट्रांसफर हो जाने बाद लिस्टिंग तक इनकी ट्रेडिंग की इजाजत दी जाएगी. 

इस वजह से सेबी ने उठाया कदम

ग्रे मार्केट में अनियमित ट्रेडिंग पर नकेल कसने के लिए सेबी ने यह कदम उठाया है. पिछले कुछ सालों में आईपीओ की संख्या में तेजी देखने को मिली है. साल की शुरुआत में भी शेयर मार्केट का माहौल हलचल भरा रहा. साल के शुरुआती दो हफ्तों में शेयर मार्केट में कदम रखते हुए कई कंपनियों ने अपना आईपीओ लॉन्च किया, जबकि कतार में और भी कई कंपनियां हैं.

क्या है ग्रे मार्केट? 

बता दें कि ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल और अनरेगुलेटेड मार्केट है, जहां आईपीओ लाने वाली कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री होती है. यहां ट्रेडिंग सेबी के नियमों के बाहर होती है. ऐसे में ग्रे मार्केट में आपके साथ किसी फ्रॉड की जिम्मेदारी सेबी की नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

11 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

11 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago