होम / बिजनेस / सरकार से विवाद के बीच X से आई चौंकाने वाली खबर, इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा 

सरकार से विवाद के बीच X से आई चौंकाने वाली खबर, इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा 

ट्विटर जिसे अब X के नाम से जाना जाता है, कंटेंट हटाने को लेकर भारत सरकार के साथ विवादों में उलझा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) से बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी के भारत और दक्षिण एशिया के पॉलिसी हेड समीरण गुप्ता (Samiran Gupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गुप्ता का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब X भारत सरकार से साथ कंटेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई में उलझी हुई है. कहा तो यह भी जा रहा है कि प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने को लेकर मोदी सरकार के साथ हुए विवाद के चलते ही समीरण गुप्ता ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया. 

2022 में हुए थे शामिल
समीरण गुप्ता ट्विटर इंडिया के सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे. उनके पास महत्वपूर्ण सामग्री संबंधित नीति मुद्दों और नई नीति के विकास के साथ-साथ ट्विटर की पोजिशन के काम की जिम्मेदारी थी. गुप्ता ने अभी तक अपने इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. इसी महीने यानी सितंबर 2023 के अंत में ट्विटर के साथ गुप्ता का सफर खत्म हो जाएगा. वह फरवरी 2022 में Elon Musk मस्क की इस कंपनी का हिस्सा बने थे. बता दें कि ट्विटर यानी X के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है. भारत में X के करीब 27 करोड़ यूजर्स हैं. 

सरकार के साथ विवाद 
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी (PM Modi) और उनकी सरकार के तमाम नेता और विभाग X के एक्टिव यूजर हैं. Elon Musk की इस कंपनी के भारत में अब कुछ ही कर्मचारी हैं. गुप्ता पर सरकार और राजनीतिक दलों से मिलने वाली शिकायतों का जवाब देने की भी जिम्मेदारी थी. मालूम हो कि X और भारत सरकार प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने को लेकर कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. सरकार ने कोर्ट में कहा था कि X अनुपालन को गंभीरता से नहीं लेता और उसके आदेशों का कई बार उल्लंघन कर चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

7 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.