✕

होम / बिजनेस / WhatsApp के लिए बड़ी खबर! NPCI ने UPI पेमेंट पर लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या बदलेगा?

WhatsApp के लिए बड़ी खबर! NPCI ने UPI पेमेंट पर लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या बदलेगा?

NPCI ने WhatsApp Pay से यूजर कैप को हटा दिया है जिससे प्लेटफॉर्म को अपने सभी 500 मिलियन यूजर्स को यूपीआई पर लाने की अनुमति मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वॉट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। NPCI (National Payments Corporation of India) ने WhatsApp Pay से 100 मिलियन (10 करोड़) के यूजर कैप को हटा दिया है. कैप हटाए जाने के बाद वॉट्सऐप अपने 500 मिलियन (50 करोड़) के इंडियन यूजरबेस को UPI सर्विस ऑफर कर सकता है. 31 दिसंबर को NPCI ने कहा कि कैपिंग हटाए जाने के बाद वॉट्सऐप पे की यूपीआई सर्विस भारत में मौजूद सभी वॉट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी. NPCI ने कंपनी को चरणबद्ध तरीके से वॉट्सऐप पे को यूपीआई यूजरबेस को बढ़ाने की इजाजत दी है.

साल 2020 में था 40 मिलियन यूजरबेस का कैप 

साल 2020 में वॉट्सऐप पे पर 40 मिलियन (4 करोड़) यूजर्स का कैप था, जिसे साल 2022 में बढ़ा कर 100 मिलियन (10 करोड़) किया गया था. NPCI चरनबद्ध तरीके से वॉट्सऐप पे रोलआउट के जरिए इसके परफॉर्मेंस, स्केलेबिलिटी और सिक्योरिटी को चेक कर रहा था. 

वॉट्सऐप पे पर लगी पाबंदियों को हटाने के अलावा NPCI ने किसी भी सिंगल यूपीआई ऐप के ट्रांजैक्शन शेयर को 30 पर्सेट पर कैप करने के प्रस्तावित नियम पर भी 31 दिसंबर 2026 तक के लिए टाल दिया है. वॉट्सऐप को इसका बड़ा फायदा होगा क्योंकि कंपनी को भारत की फिनटेक इंडस्ट्री में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने का और समय मिल जाएगा. 30 पर्सेट ट्रांजैक्शन शेयर के प्रस्तावित नियम को दो साल तक टाले जाने का फायदा गूगल पे और फोन पे को भी होगा. नवंबर 2024 में फोन पे पर टोटल 7.4 बिलियन और गूगल पे पर टोटल 5.7 बिलियन यूपीआई ट्रांजैक्शन किए गए.

न्यू ईयर के लिए वॉट्सऐप के नए फीचर 

वॉट्सऐप ने पिछले दिनों यूजर्स के लिए खास न्यू ईयर फीचर्स को रोलआउट किया है. इन फूचर्स की मदद से यूजर वीडियो कॉल्स में न्यू ईयर थीम को यूज कर सकेंगे। वीडियो कॉलिंग को मजेदार बनाने के लिए यूजर्स को फेस्टिव बैकग्राउंड, फिल्टर्स और अलग-अलग इफेक्ट मिलेंगे. साथ ही कंपनी चैट्स के लिए नए ऐनिमेटेड रिएक्शन्स भी ऑफर कर रही है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को एक्साइटिंग बनाने के लिए कंपनी ने नए स्टिकर्स भी लॉन्च किए हैं. कंपनी नए साल के मौके पर यूडऽस को खासतौर से तैयार किए गए न्यू ईयर ईव स्टिकर पैक ऑफर कर रही है, जिसमें अवतार स्टिकर्स भी शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago