होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए बड़ी खबर, NSE में अडानी पावर समेत 6 नए स्टॉक्स पर होगी F&O ट्रेडिंग

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, NSE में अडानी पावर समेत 6 नए स्टॉक्स पर होगी F&O ट्रेडिंग

एनएसई का कहना है कि F&O सेगमेंट में नई कंपनियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य बाजार में गहराई और तरलता बढ़ाना है. इससे निवेशकों को डेरिवेटिव ट्रेडिंग में ज्यादा विकल्प मिलेंगे और बाजार की गतिविधि भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने डेरिवेटिव बाजार को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. एक्सचेंज ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से छह नई कंपनियों के शेयरों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शामिल किया जाएगा. इस फैसले से निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और बाजार में तरलता बढ़ने की उम्मीद है.

1 अप्रैल से लागू होगा फैसला

एनएसई ने सोमवार शाम जारी एक सर्कुलर में बताया कि 1 अप्रैल 2026 से छह कंपनियों के शेयरों को F&O सेगमेंट में जोड़ा जाएगा. इनमें अदाणी पावर, कोचीन शिपयार्ड, ह्यूंडै मोटर इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और विशाल मेगा मार्ट शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों के शामिल होने से डेरिवेटिव बाजार में निवेश के अवसर और बढ़ेंगे. इससे ट्रेडर्स और निवेशकों को नई कंपनियों में F&O ट्रेडिंग का मौका मिलेगा.

30 मार्च को घोषित होगी लॉट और स्ट्राइक प्राइस योजना

एनएसई के अनुसार इन सभी शेयरों के लिए मार्केट लॉट और स्ट्राइक प्राइस की योजना 30 मार्च 2026 को घोषित की जाएगी. इसके अलावा कितनी मात्रा तक ट्रेडिंग पर रोक यानी क्वांटिटी फ्रीज लागू होगी, इसकी जानकारी कॉन्ट्रैक्ट फाइल में दी जाएगी. यह कॉन्ट्रैक्ट फाइल 1 अप्रैल से ट्रेडिंग के लिए प्रभावी होगी. इससे निवेशकों को ट्रेडिंग से पहले जरूरी जानकारी मिल सकेगी.

बाजार में बढ़ेगी गहराई और तरलता

एनएसई का कहना है कि F&O सेगमेंट में नई कंपनियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य बाजार में गहराई और तरलता बढ़ाना है. इससे निवेशकों को डेरिवेटिव ट्रेडिंग में ज्यादा विकल्प मिलेंगे और बाजार की गतिविधि भी बढ़ेगी.

F&O ट्रेडिंग में जोखिम भी अधिक

हालांकि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग को काफी जोखिम भरा माना जाता है. बाजार नियामक सेबी और सरकार पहले ही खुदरा निवेशकों को इस बाजार में अत्यधिक जोखिम लेने से बचाने के लिए कई कदम उठा चुके हैं. सेबी की एक स्टडी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में F&O बाजार में ट्रेडिंग करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत निवेशकों को नुकसान हुआ. रिपोर्ट के अनुसार इन निवेशकों का कुल शुद्ध नुकसान बढ़कर 1,05,603 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 74,812 करोड़ रुपये था.

सट्टेबाजी रोकने के लिए सेबी के कदम

बाजार में अत्यधिक सट्टेबाजी को रोकने और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेबी ने कई कदम उठाए हैं. इनमें साप्ताहिक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव, कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाना, अधिक मार्जिन की आवश्यकता और इंट्राडे पोजिशन लिमिट की निगरानी जैसे उपाय शामिल हैं.

F&O पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव

इस बीच सरकार ने भी फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह प्रस्ताव वित्त वर्ष 2027 के बजट में पेश किया था. प्रस्ताव के अनुसार फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट पर STT 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया जाएगा. वहीं ऑप्शंस प्रीमियम पर STT 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत और ऑप्शंस एक्सरसाइज पर 0.125 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है. सरकार के अनुसार STT की नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

55 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago