✕

होम / बिजनेस / बैंकिंग सेक्टर में बड़ा कदम, IndusInd Bank में 9.5% हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC Bank

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा कदम, IndusInd Bank में 9.5% हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC Bank

RBI की मंजूरी के बाद HDFC बैंक का इंडसइंड बैंक में निवेश न सिर्फ दोनों संस्थानों के लिए रणनीतिक रूप से अहम है, बल्कि यह इंडसइंड बैंक में विश्वास बहाली की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने HDFC बैंक को इंडसइंड बैंक में 9.5 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी है. इस मंजूरी के साथ HDFC बैंक इंडसइंड बैंक का बड़ा और रणनीतिक निवेशक बन सकेगा, जबकि इंडसइंड बैंक हाल के महीनों में वित्तीय और गवर्नेंस से जुड़ी चुनौतियों से गुजर रहा है.

एक साल में पूरी करनी होगी हिस्सेदारी खरीद की प्रक्रिया

RBI ने स्पष्ट किया है कि HDFC बैंक को 15 दिसंबर 2025 से एक साल के भीतर हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. तय समयसीमा में निवेश पूरा नहीं होने की स्थिति में यह मंजूरी स्वतः रद्द मानी जाएगी. नियामक की यह शर्त बैंकिंग सेक्टर में समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाई गई है. HDFC बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसकी ग्रुप कंपनियां भी इस निवेश में शामिल होंगी. इनमें HDFC म्यूचुअल फंड, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, HDFC पेंशन फंड और अन्य इकाइयां शामिल हैं. ये सभी मिलकर इंडसइंड बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में कुल 9.5 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल कर सकेंगी.

इंडसइंड बैंक पर गवर्नेंस संकट की छाया

इंडसइंड बैंक ने हाल ही में 31 मार्च को समाप्त तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा तिमाही घाटा दर्ज किया था. गवर्नेंस और अकाउंटिंग में गड़बड़ियों के चलते बैंक को करीब 23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ. इन घटनाओं के बाद बैंक के तत्कालीन CEO सुमंत कथपालिया और डिप्टी CEO अरुण खुराना को पद छोड़ना पड़ा.

निवेशकों ने इंडसइंड बैंक के बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं. आरोप है कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से जुड़ी अकाउंटिंग गड़बड़ियों को समय रहते सामने नहीं लाया गया, जिससे बैंक के वित्तीय नतीजों पर गंभीर असर पड़ा. बैंक पहले ही 3.47 अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने और प्रमोटरों को बोर्ड में प्रतिनिधित्व देने की योजना का ऐलान कर चुका है.

HDFC बैंक की ब्रांड मजबूती बरकरार

इस बीच, HDFC बैंक ने ब्रांड वैल्यू के मोर्चे पर भी अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है. Kantar BrandZ की 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC बैंक एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया है. बैंक की ब्रांड वैल्यू 44.9 अरब डॉलर आंकी गई है, जो 2014 के मुकाबले 377 फीसदी अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.