✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा कदम: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलेगी राहत, समय पर बिल चुकाने वालों को होगा फायदा

RBI का बड़ा कदम: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलेगी राहत, समय पर बिल चुकाने वालों को होगा फायदा

इस प्रस्ताव के जरिए रिजर्व बैंक का मकसद है कि लोग समय पर कर्ज चुकाने की आदत डालें और बैंकों के पास बेहतर क्रेडिट रिकॉर्ड वाले ग्राहकों के लिए अधिक फंड उपलब्ध हों. इससे अर्थव्यवस्था में कर्ज वितरण का संतुलन भी सुधरेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम में जिम्मेदार उधारी को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था में अधिक कर्ज प्रवाह बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है. नए ड्राफ्ट नियमों के तहत अब बैंकों को अलग-अलग तरह के लोन पर जोखिम (Risk Weightage) का आकलन अधिक बारीकी से करना होगा. इस प्रस्ताव के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड, होम लोन, कॉरपोरेट लोन, रियल एस्टेट लोन और MSME (छोटे व मध्यम उद्योग) लोन के लिए नई पूंजी आवश्यकताओं को निर्धारित किया गया है.

समय पर बिल चुकाने वालों को खास फायदा

अगर कोई क्रेडिट कार्ड यूजर पिछले 12 महीनों में अपने सारे बिल समय पर चुका रहा है, तो उसे “रेगुलेटरी रिटेल पोर्टफोलियो” में शामिल किया जाएगा. ऐसे ग्राहकों के लिए ‘रिस्क वेटेज’ 125% से घटाकर 75% कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि बैंकों को ऐसे ग्राहकों के लिए कम पूंजी रखनी होगी, जिससे उन्हें अच्छे क्रेडिट प्रोफाइल वाले यूजर्स को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी.  वहीं, जिन यूजर्स ने समय पर बिल भुगतान नहीं किया है, उनके लिए रिस्क वेटेज 125% ही रहेगा. ये बदलाव अप्रैल 2027 से लागू होंगे.

होम लोन पर नए नियम लागू होंगे

RBI ने हाउसिंग लोन के रिस्क वेटेज को Loan-to-Value (LTV) अनुपात और उधारकर्ता के पास मौजूद मौजूदा होम लोन की संख्या से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है.

- दो होम लोन तक के लिए रिस्क वेटेज 20% से 40% के बीच रहेगा.
- तीसरे हाउसिंग लोन पर यह रिस्क वेटेज 60% तक जा सकता है.
- वहीं 3 करोड़ रुपये से ऊपर के लोन पर 5% का अतिरिक्त चार्ज भी लगाया जाएगा.

अभी तक हाउसिंग लोन पर एक जैसा 35-50% का रिस्क वेटेज लागू होता है, जो अब और ज्यादा बारीक तरीके से तय किया जाएगा.

पर्सनल लोन पर सख्ती जारी रहेगी

RBI ने स्पष्ट किया है कि एजुकेशन, हाउसिंग और व्हीकल लोन को छोड़कर अन्य सभी पर्सनल लोन के लिए 125% का रिस्क वेटेज लागू रहेगा.
इस कदम का उद्देश्य बैंकों की लोन देने की क्षमता बढ़ाना और रिस्क मैनेजमेंट को वास्तविक डिफॉल्ट व्यवहार से जोड़ना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

28 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

43 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

43 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

28 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago