होम / बिजनेस / रिलायंस के शेयरों में हुई गिरावट, आखिर क्‍या हैं इसके मायने? 

रिलायंस के शेयरों में हुई गिरावट, आखिर क्‍या हैं इसके मायने? 

जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब रिलायंस के शेयरों में 11 प्रतिशत तक की गिरावट हुई है. जानकार इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्‍स पर अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण उसके मार्केट कैपिटलॉइजेशन में भी कमी देखने को मिली. जुलाई में जिस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,72,585 करोड़ रुपये था वो गुरुवार को गिरकर15,83,122 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. अगर नुकसान का अंदाजा लगाया जाए तो कंपनी के बाजार मूल्‍य में कोई 1,89,463 करोड़ रुपये की कमी देखने को मिली. 

जियो फाइनेंशियल के अलग होने के बाद सबसे बड़ी गिरावट 
बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों का मानना है कि दिसंबर में जियो फाइनेंशियल के अलग होने के बाद से ये 11 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है. जबकि 30 पैक इंडेक्‍स में ये 3 प्रतिशत की गिरावट है. वहीं 29 सितंबर को अगर कंपनी के शेयर की कीमत पर नजर डालें तो वो 2345.85 रुपये पर बिकवाली कर रहा था. इसमें 0.52 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल रहा है. 

शेयर को लेकर क्‍या कहते हैं जानकार? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरआईएल के इस शेयर को लेकर बाजार के अलग-अलग जानकार अपनी उम्‍मीद जता रहे हैं. आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज का कहना है कि इस शेयर की कीमत 2615 रुपये तक जा सकती है, जबकि नोमुरा इंडिया अभी भी शेयर की खरीद करने की सलाह दे रहा है. इस सलाह के पीछे उनका कहना है कि कंपनी ऑयल सेक्‍टर से आने वाले दिनों में अच्‍छा मुनाफा कमा सकती है. जेफरीज का मानना है कि ये खरीदा जा सकता है और ये आने वाले दिनों में 2950 रुपये तक जा सकता है. BOB कैपिटल मार्केट ने इस शेयर को लेकर कहा है कि ये 3015 रुपये तक जा सकता है. 

रिटेल और ई-कॉमर्स में कंपनी को हो सकता है फायदा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स सेक्‍टर और रिटेल सेक्‍टर में कंपनी अच्‍छा कर सकती है. रिटेल में जहां स्‍टोर की संख्‍या में बढ़ोतरी की अच्‍छी संभावना दिख रही हैं वहीं क्‍लीन एनर्जी सेक्‍टर का कारोबार एनएवी को 20 अरब डॉलर तक बढ़ा सकता है. वहीं रिलायंस रिटेल में भी अच्‍छे नतीजे आने की पूरी संभावना है. रिलायंस रिटेल में केकेआर ने हाल ही में हिस्‍सेदारी खरीदी है. आने वाले दिनों में ADIA (Abu Dhabi Investment Authority) खुदरा शाखा में 600 मिलियन डॉलर का निवेश कर सकती है. इससे भी कंपनी को फायदा हो सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago