✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका, 3 नए IPO होंगे लॉन्च, 8 की होगी लिस्टिंग

निवेशकों के लिए इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका, 3 नए IPO होंगे लॉन्च, 8 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते शेयर मार्केट में 3 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, इनमें एक मेन बोर्ड से और दो एसएमई बोर्ड से हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज से शुरू हुआ यह सप्ताह आईपीओ निवेशकों के लिए दिलचस्प होने वाला है. आगामी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में प्राइमरी मार्केट के तहत कई बड़े और छोटे आईपीओ (IPO) की पेशकश होगी. इस सप्ताह में एक मेनबोर्ड आईपीओ और दो एसएमई (SME) आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा पहले से खुले 9 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा. जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 8 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं, आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल....

इस हफ्ते आने वाले IPO

Unimech Aerospace IPO: 500 करोड़ रुपये का इश्यू 23 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 31 दिसंबर को होगी. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 745- 785 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 19 शेयर है. इस आईपीओ के लीड मैनेजर आनंद राठी सिक्योरिटीज और एक्विरस कैपिटल हैं. जबकि, केफिन टेक्नोलॉजीज इसके रजिस्ट्रार हैं.

Solar91 Cleantech IPO: यह 24 दिसंबर को ओपन होगा और 27 दिसंबर को क्लोज होगा, कंपनी 106 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 185-195 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 रुपये है, शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 1 जनवरी 2025 को होगी. यह पूरी तरह से 54.36 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है. कंपनी इन फंड्स का इस्तेमाल अपने सहायक उपक्रमों में सोलर प्रोजेक्ट्स के विकास, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी.

Anya Polytech & Fertilizers IPO: 44.80 करोड़ रुपये साइज का यह पब्लिक इश्यू 26 दिसंबर को खुलेगा. इसमें 13-14 रुपये प्रति शेयर और 10000 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकेगी. IPO की क्लोजिंग 30 दिसंबर को होगी. शेयर NSE SME पर 2 जनवरी 2025 को लिस्ट होंगे. इस आईपीओ के लीड मैनेजर बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

नए सप्ताह में 24 दिसंबर को NACDAC Infrastructure की लिस्टिंग BSE SME पर होगी, 26 दिसंबर को NSE SME पर Identical Brains Studios लिस्ट होगी. 27 दिसंबर को BSE और NSE पर Mamata Machinery, Transrail Lighting, DAM Capital Advisors, Concord Enviro, Sanathan Textiles के शेयर लिस्ट होंगे. वहीं NSE SME पर Newmalayalam Steel लिस्ट होगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. BW Hindi की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago