✕

होम / बिजनेस / भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या में आई बड़ी गिरावट, यह बड़ी वजह आई सामने

भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या में आई बड़ी गिरावट, यह बड़ी वजह आई सामने

बायजू (Byju's) के मूल्यांकन में आई इस बड़ी गिरावट ने उसे दुनिया के किसी भी स्टार्टअप के मुकाबले सबसे बड़ी गिरावट वाली फर्म बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या घटकर 67 रह गई है. पिछले 4 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब यूनिकॉर्न की संख्या में कमी आई है. यह जानकारी Hurun Global Unicorn Index 2024 से सामने आई है. 1 अरब डॉलर से अधिक वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप्स को यूनिकॉर्न कहा जाता है. हुरुन इंडेक्स के मुताबिक, भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या भले ही घटी है लेकिन देश ने दुनियाभर में यूनिकॉर्न का तीसरा बड़ा केंद्र होने का रुतबा बरकरार रखा है.

यूनिकॉर्न कैटेगरी से बाहर हुई Byju's

हुरुन रिपोर्ट कहती है कि एडटेक स्टार्टअप Byju's अब यूनिकॉर्न कैटेगरी से बाहर हो गया है. एक साल पहले Byju's की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से अधिक थी लेकिन वर्तमान में इसकी वैल्यूएशन भारी गिरावट के साथ 1 अरब डॉलर से भी कम हो चुकी है. Byju's की वैल्यूएशन में आई बड़ी गिरावट, पूरी दुनिया में किसी भी स्टार्टअप में आई गिरावट में सबसे ज्यादा है. Byju's पर टिप्पणी करते हुए हुरुन रिपोर्ट के चेयरमैन और चीफ रिसर्चर रूपर्ट हुगेवर्फ ने कहा कि कुछ स्टार्टअप नाकाम हो जाते हैं और इस दौरान वे बड़े पैमाने पर मीडिया का ध्यान भी आकर्षित करते हैं. हालांकि, ऐसी कंपनियां अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं. 

बाबा रामदेव का शीर्षासन, भ्रामक विज्ञापन पर आज SC में सुनवाई से पहले मांगी माफी

इस वजह से गिरी यूनिकॉर्न्स की संख्या

Hurun India के चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद का कहना है कि 1,453 यूनिकॉर्न की लिस्ट में भारतीय यूनिकॉर्न्स की संख्या में गिरावट, इक्विटी सूचकांकों पर अच्छे लाभ के बावजूद स्टार्टअप्स में निवेश की कमी के कारण है. इसके अलावा देश के बाहर कंपनी शुरू करने की प्रवृत्ति ने भी भारत के लिए संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है. भारत के फाउंडर्स ने देश के बाहर 109 यूनिकॉर्न शुरू किए, जबकि देश के अंदर उनकी संख्या 67 थी.

भारत के सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और फैंटेसी स्पोर्ट्स पर केंद्रित ड्रीम 11 (Dream 11) भारत के सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, और इसके बाद रेजरपे का स्थान है, जिसकी कीमत 7.5 अमेरिकी डॉलर है. दो टॉप मूल्यवान भारतीय यूनिकॉर्न वैश्विक स्तर पर सूची में 83वें स्थान पर हैं, जबकि रेज़रपे 94वें स्थान पर है. हुरुन इंडिया के मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि यूनिकॉर्न की सूची में एआई प्लेटफॉर्म क्रुत्रिम (KRUTRIM) जैसे कुछ जोड़े गए हैं. हालांकि, उसी वर्ष अमेरिका से 60 AI केंद्रित स्टार्टअप और चीन से 37 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए.

ग्लोबल लिस्ट में कौन अव्वल

ग्लोबल यूनिकॉर्न लिस्ट में सबसे टॉप पर टिकटॉक ओनर Bytedance है, जिसकी वैल्यूएशन 220 अरब डॉलर है. उसके बाद 180 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ एलॉन मस्क की SpaceX और 100 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाला स्टार्टअप OpenAI है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago