✕

होम / बिजनेस / जेफ बेजोस की नेटवर्थ में आई बड़ी गिरावट, अमेजन को भी हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

जेफ बेजोस की नेटवर्थ में आई बड़ी गिरावट, अमेजन को भी हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

दुनिया भर के बाजारों में शुक्रवार को हुई भारी बिकवाली की चपेट में कई नामी कंपनियां भी आ गईं. अमेजन भी उनमें से एक रही और उसके एमकैप में भारी गिरावट आई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी और दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने करीब 28 महीने के बाद नुकसान का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट के बाद मार्केट कैपन में 130 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो गया है. वहीं दूसरी ओर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 15 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है. गौर करने वाली बात तो ये है कि जेफ बेजोस को बीते 5 साल में तीसरा सबसे बड़ा नुकसान हुआ है.

नेटवर्थ में बड़ी गिरावट

अगर बात नेटवर्थ की करें तो जेफ बेजोस को 15.2 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. अगर इसे भारतीय रुपए में देखें तो 1.27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी की अब कुल नेटवर्थ 191 अरब डॉलर रह गई है. वैसे मौजूदा साल में जेफ बेजोस को 14.6 अरब डॉलर का फायदा हुआ है. अगर बीते एक महीने की करें तो जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 31 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. वैसे जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं. सबसे ऊपर नाम एलन मस्क का है.

इस कारण कम हुई बेजोस की दौलत

जेफ बेजोस की कंपनी एमेजॉन के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार नैसडैक पर कंपनी के शेयर 8.78 फीसदी यानी 16.17 डॉलर की गिरावट के साथ 167.90 डॉलर पर आ गए हैं. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 160.55 डॉलर पर भी पहुंचा. खास बात तो ये है कि बीते एक महीने में एमेजॉन के के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह से कंपनी के मार्केट कैप काफी कम हुआ है.

मार्केट कैप में भी आई बड़ी गिरावट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का मार्केट कैप 134 अरब डॉलर कम हुआ है. मौजूदा समय में कंपनी का एमकैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर है. खास बात तो ये है कि बीते 5 साल में जेफ बेजोस को ये तीसरा सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. अप्रैल 2019 में तलाक की घोषणा के बाद जेफ बेजोस को 36 बिलियन का नुकसान हुआ था. उसके बाद अप्रैल 2022 में, जब एमेजॉन के शेयरों में 14 फीसदी की गिरावट आई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

11 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

11 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6 hours ago