✕

होम / बिजनेस / बैंक खोलने के नियमों पर RBI का बड़ा फैसला, नए लाइसेंस के लिए कमेटी से लेनी होगी मंजूरी

बैंक खोलने के नियमों पर RBI का बड़ा फैसला, नए लाइसेंस के लिए कमेटी से लेनी होगी मंजूरी

आरबीआई ने नए यूनिवर्सल बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लाइसेंस के एप्लिकेशन की जांच करने के लिए स्थायी बाहरी सलाहकार समिति (SEAC) का पुनर्गठन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने नए बैंकिंग लाइसेंस जारी करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आरबीआई ने यूनिवर्सल बैंकों के साथ स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लाइसेंस के आवेदनों पर विचार करने के लिए स्थायी बाहरी सलाहकार समिति (Standing External Advisory Committee) का पुनर्गठन किया है. पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एम.के. जैन होंगे.

कौन हैं और अन्य सदस्य?

समिति के अन्य सदस्यों में रेवती अय्यर (निदेशक, केंद्रीय बोर्ड, आरबीआई) पार्वती वी सुंदरम (पूर्व कार्यकारी निदेशक, आरबीआई), हेमंत जी कॉन्ट्रैक्टर (पूर्व प्रबंध निदेशक, एसबीआई और पूर्व चेयरमैन पीएफआरडीए), और एन एस कन्नन (पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी) शामिल हैं. इस कमिटी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. 

लाइसेंसिंग दिशानिर्देशों के अनुसार, यूनिवर्सवल और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लाइसेंसों के लिए आवेदनों की प्रारंभिक जांच आरबीआई द्वारा की जाती है ताकि आवेदकों की प्रथम दृष्टया पात्रता सुनिश्चित की जा सके. इसके बाद बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों से बनी एसईएसी आवेदनों का मूल्यांकन करती है. 

RBI ने क्या कहा?

RBI ने कमिटी के गठन किए जाने पर कहा, "समिति को सचिवीय सहायता RBI के विनियमन विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी. इससे पहले आरबीआई ने पहली समिति मार्च 2021 में पूर्व डिप्टी गवर्नर श्यामला गोपीनाथ की अध्यक्षता में बनाई थी और इसका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए था. 

इस बैंकों के लाइसेंस हैं पेडिंग

मौजदा समय में, अन्नपूर्णा फाइनेंस (Annapurna Finance) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) का यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन और फिनो पेमेंट्स बैंक (Fino Payments Bank) और वीएफएस कैपिटल (VFS Capital) का स्मॉल फाइनेंस बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन रेगुलेटर के पास विचार के लिए लंबित है. समिति उन स्मॉल फाइनेंस बैंकों के आवेदनों की जांच नहीं कर सकती है जिन्होंने यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है या करेंगे, क्योंकि SFB लाइसेंस देते समय उनके उपयुक्त और उचित मानदंडों की पहले ही जांच कर ली गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

13 hours ago