✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा फैसला, इन दो फाइनेंस कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला

RBI का बड़ा फैसला, इन दो फाइनेंस कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला

आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड और DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड पर लोन मंजूरी और वितरण को लेकर लगी रोक को आरबीआई ने हटा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो माइक्रोफाइनेंस बैंक आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड और DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को बड़ी राहत देते हुए लोन देने से इन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है. बीते साल अक्टूबर के महीने में आरबीआई ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, नवी फिनसर्व लिमिटेड पर सख्त कार्रवाई करते हुए नए लोन की मंजूरी और इनके वितरण पर रोक लगा दी थी. यह कार्रवाई लोन लेने वालों से अधिक ब्याज वसूलने के लिए की गई थी.

कंपनियों ने किया रेगुलेशन फॉलो करने का वादा

एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा, कंपनियों ने जमा कराए गए अपने दस्तावेजों में नियमों का पालन करने, उचित सुधार करने, खासकर उचित ब्याज पर लोन देने की बात सुनिश्चित की है इसलिए रिजर्व बैंक ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड और डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड दोनों पर लोन की मंजूरी और डिस्ट्रीब्यूशन पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है.

केंद्रीय बैंक ने क्यों की थी कार्रवाई?

केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह कार्रवाई इन कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति में उनके भारित औसत ऋण दर (WALR) और उनके फंड की लागत पर लगाए गए ब्याज प्रसार के संदर्भ में देखी गई महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं पर आधारित थी, जो अत्यधिक पाए गए और नियमों के अनुरूप नहीं थे. सूचीबद्ध एनबीएफसी मणप्पुरम फाइनेंस के पास एमएफआई शाखा आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में 98 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है.

आशीर्वाद में मणप्पुरम फाइनेंस की बड़ी हिस्सेदारी

बता दें कि देश की प्रमुख लिस्टेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में शामिल आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में मणप्पुरम फाइनेंस की 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस के फाउंडर के पास है.

अक्टूबर में आए आरबीआई के फैसले के बाद सेबी ने मणप्पुरम की सब्सिडियरी कंपनी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस को झटका देते हुए इसके आईपीओ को होल्ड पर डाल दिया. कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने का था. इसके लिए कंपनी ने अक्टूबर, 2023 में सेबी के पास शुरुआती कागजात भी जमा कराए थे. मणप्पुरम फाइनेंस ने 2015 में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस की 71 परसेंट हिस्सेदारी ली थी और बाद में जून, 2022 में इसे बढ़ाकर 95 परसेंट कर दिया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago