✕

होम / बिजनेस / NSE का बड़ा फैसला, बैंक निफ्टी साप्ताहिक ऑप्शन होंगे बंद, जारी किया सर्कुलर

NSE का बड़ा फैसला, बैंक निफ्टी साप्ताहिक ऑप्शन होंगे बंद, जारी किया सर्कुलर

13 नवंबर के बाद बैंक निफ्टी पर, 18 नवंबर के बाद निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट पर और 19 नवंबर के बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज पर वीकली इंडेक्स ऑप्शंस बंद होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

NSE ने बैंक निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए वीकली इंडेक्स डेरिवेटिव्स बंद करने का फैसला किया है. NSE के मुताबिक अब सिर्फ निफ्टी की वीकली एक्सपायरी होगी. एक्सचेंज ने एक सर्कुलर में यह जानकारी दी. NSE ने कहा कि 13, 18 और 19 नवंबर से बैंक निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए वीकली इंडेक्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स बंद हो जाएगा.

20 नवंबर के बाद सिर्फ वीकली ऑप्शंस सौदे होंगे

20 नवंबर 2024 के बाद सिर्फ NIFTY 50 में वीकली ऑप्शंस सौदे होंगे. जबकि BSE पहले ही अपने सभी वीकली ऑप्शंस को बंद करने का फैसला लिया है. बीते दिनों SEBI ने एक्सचेंजेज को वीकली ऑप्शंस ट्रेड के लिए सिर्फ एक इंडेक्स चुनने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 20 नवंबर 2024 के बाद BANKNIFTY, MIDCPNIFTY, FINNIFTY के साप्ताहिक ऑप्शंस को खत्म करने का फैसला लिया है.

•    13 नवंबर के बाद बैंक निफ्टी पर वीकली इंडेक्स ऑप्शंस बंद होगा
•    18 नवंबर के बाद निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट पर वीकली इंडेक्स ऑप्शंस बंद होगा
•    19 नवंबर के बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज पर वीकली इंडेक्स ऑप्शंस बंद होगा
•    इससे पहले BSE ने 3 अक्टूबर को कहा था कि 14 नवंबर से Sensex 50 और 18 नवंबर से Bankex बंद हो जाएंगे.

SEBI ने कड़े किए थे नियम

1 अक्टूबर को SEBI ने F&O में ट्रेड से जुड़े कई नियमों में सख्ती करने का ऐलान किया था. ये नियम 20 नवंबर से अलग-अलग चरणों में लागू होने हैं. इनके तहत SEBI ने इंडेक्स वायदा के कॉन्ट्रैक्ट साइज, अपफ्रंट प्रीमियम, एक्सपायरी के नियमों में बदलाव किया था.

•    1 फरवरी 2025 से ऑप्शंस के खरीदार को अपफ्रंट प्रीमियम देना होगा. फिलहाल अपफ्रंट प्रीमियम ऑप्शंस सेलर (बेचने वाला) देता था, अब खरीदार को भी पूरा प्रीमियम अपफ्रंट देना होगा. इस फैसले से छोटे ट्रेडर बड़ा दांव नहीं लगा पाएंगे. इसका असर ये होगा कि अब ट्रेडर को कई गुना ज्यादा पैसा लगाना होगा.
•    कैलेंडर स्प्रेड का फायदा भी 1 फरवरी 2025 से खत्म हो जाएगा. F&O पर नए नियमों से एक्सचेंजेज और ब्रोकर्स का बिजनेस प्रभावित होगा. कैलेंडर स्प्रेड के तहत दो अलग-अलग एक्सपायरीज में अपोजिट पोजीशंस ली जाती हैं.

दरअसल SEBI ने एक रिपोर्ट में बताया था कि F&O में FY22-FY24 के बीच 93% ट्रेडर्स को हुआ है. मतलब छोटे ट्रेडर्स को SEBI के नए नियमों के जरिए नुकसान से बचाया जा सकेगा. कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाने से भी F&O में छोटे ट्रेडर्स की भागीदारी कम होगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago