✕

होम / बिजनेस / Airtel और Tata के बीच होने जा रही है बड़ी डील, इस कंपनी को खरीदने की चल रही तैयारी!

Airtel और Tata के बीच होने जा रही है बड़ी डील, इस कंपनी को खरीदने की चल रही तैयारी!

जानकारों का कहना है कि यदि यह डील होती है तो इससे एयरटेल को जियो के आक्रामक ऑफर्स का मुकाबला करने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है, ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि उसका कोई बिजनस घाटे में चले, लेकिन ग्रुप की कंपनी टाटा प्ले घाटे में चल रही है. यह देश की सबसे बड़ी डायरेक्ट-टू-होम कंपनी है, सूत्रों की मानें तो सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल इस कंपनी को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप के साथ बातचीत कर रही है. इसके पीछे उसका मकसद डिजिटल टीवी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है. यदि यह डील होती है, तो टाटा की सब-स्केल कंटेंट और एंटरटेनमेंट ऑपरेशन से विदाई हो जाएगी.

टाटा प्ले का बदलता मार्केट

टाटा प्ले देश की सबसे बड़ी DTH कंपनी है, लेकिन मार्केट के डायनैमिक्स में तेजी से बदलाव हो रहा है. टियर 1 और टियर 2 शहरों के उपभोक्ता अब DTH सेवाओं के बजाय होम ब्रॉडबैंड और ओवर-द-टॉप (OTT) सेवाओं की ओर रुख कर रहे हैं. इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता दूरदर्शन के फ्री डिश का विकल्प चुन रहे हैं. इन कारणों से DTH मार्केट में टाटा प्ले की हिस्सेदारी और मुनाफा लगातार घट रहा है.

पहले भी हुई है टाटा और एयरटेल के बीच डील

अगर यह डील पूरी होती है, तो यह टाटा और एयरटेल के बीच दूसरी बड़ी डील होगी. 2017 में एयरटेल ने टाटा के कंज्यूमर मोबिलिटी बिजनस को खरीदा था. वर्तमान में एयरटेल DTH बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. अगर टाटा प्ले की खरीद हो जाती है, तो एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी और भी बढ़ जाएगी और उसे जियो के आक्रामक ऑफर्स का मुकाबला करने में मदद मिलेगी. फिलहाल, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पास टाटा प्ले का 70% हिस्सा है और 30% हिस्सा वॉल्ट डिज्नी के पास है. डिज्नी भी इस बिजनस से बाहर निकलने की योजना बना रहा है.

बाजार में बाजीगर है टाटा

DTH बाजार में टाटा प्ले के पास 32.7% हिस्सेदारी है और इसके 20.77 मिलियन ग्राहक हैं. भारती टेलीमीडिया 27.8% बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि डिश टीवी 20.8% और सन टीवी डायरेक्ट 18.7% हिस्सेदारी के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. टाटा प्ले ब्रॉडबैंड के पास लगभग 480,000 ग्राहक हैं और यह फाइबर ब्रांड के तहत सेवाएं प्रदान करती है. एयरटेल का DTH बिजनेस दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में केंद्रित है.

डील का कैसा होगा असर

अगर यह डील होती है, तो एयरटेल को DTH और ब्रॉडबैंड सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी और वह जियो के प्रतिस्पर्धी ऑफर्स का बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकेगी. बातचीत अभी अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago