✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की Reliance के लिए आज बड़ा दिन, इन्वेस्टर्स पर ऐसे होगा असर 

मुकेश अंबानी की Reliance के लिए आज बड़ा दिन, इन्वेस्टर्स पर ऐसे होगा असर 

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने फाइनेंशियल बिजनेस का डीमर्जर कर रही है. इसका निवेशकों पर भी कुछ न कुछ असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस के लिए आज बड़ा दिन है. रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने फाइनेंशियल बिजनेस का डीमर्जर कर रही है, जिसकी रेकॉर्ड डेट आज यानी 20 जुलाई तय की गई है. इसके मद्देनजर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों के लिए करीब एक घंटे का खास प्री-ओपन सेशन रखा गया है. इसका मकसद कंपनी के शेयरों का प्राइज डिस्कवर करना है. फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने के बाद उसके शेयरों का भाव क्या होगा, यह इस प्री-ओपन सेशन के जरिए तय होगा. प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से 9 बजकर 45 मिनट तक चलेगा, जिसका अर्थ है कि कंपनी के शेयरों की नॉर्मल ट्रेडिंग 10 बजे के बाद होगी. रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) का एक शेयर मिलेगा.

इनसे हो सकता है मुकाबला
इस डीमर्जर के बाद रिलायंस स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल रखा जाएगा. डीमर्जर के तहत RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का 1 शेयर दिया जाएगा. यानी जिन लोगों के पास रिलायंस के शेयर हैं, उन्हें एक JFSL का शेयर मुफ्त मिलेगा. माना जा रहा है कि JFSL आने वाले समय में कंज्यूमर लेंडिंग, SME लोन, इंश्योरेंस, पेमेंट्स, डिजिटल बैंकिंग में शामिल हो सकती है. ऐसे में उसका मुख्य मुकाबला बजाज फाइनेंस और दूसरी फिनटेक कंपनियों से होगा. बता दें कि रिलायंस ने 8 जुलाई को BSE फाइलिंग में बताया था कि उसके फाइनेंशियल बिजनेस के डीमर्जर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए 20 जुलाई, 2023 को रेकॉर्ड डेट तय की गई है. 

डीमर्जर की जरूरत क्यों पड़ी?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है कि फाइनेंशियल सर्विसेज के विस्तार और ग्रोथ के लिए एक अलग रणनीति की जरूरत है. क्योंकि इस सेक्टर की प्रकृति और प्रतियोगिता दूसरे सेक्टर्स से बिल्कुल अलग है. इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस अपने फाइनेंशियल बिजनेस का डीमर्जर कर रही है. बता दें कि 19 जून, 2005 को जब रिलायंस ने चार कंपनियों को अलग किया था, तब अगले साल यानी 2006 में उसके शेयरों की कीमत में 38% की तेजी आई थी. लिहाजा इस बार भी ऐसी उम्मीद की जा रही है.

कैसा होगा बाजार का रिएक्शन?
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बात करें, तो बुधवार को ये एक फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 2853 रुपए के लेवल पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 2.49% की तेजी आई है, जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 11.57% रहा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2856 रुपए है, जिसे RIL का शेयर जल्द ही पार कर लेगा. माना जा रहा है कि डीमर्जर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. आज के कारोबारी सत्र में यह साफ हो जाएगा कि कंपनी के इस फैसले को इन्वेस्टर्स किस तरह से लेते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

2 hours ago

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI से कमाई में 29% की तेजी

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार ने भी दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही.

4 hours ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

5 hours ago

भारतीय बाजार में बिकवाली: वॉशिंगटन से नजर हटाएं, 27 अक्टूबर पर दें ध्यान

इजरायल में मतदान, एफएंडओ की एक्सपायरी और जियो का पैसा वापस. भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल में किया गया कारोबार जरूरत से ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो गया है और यह तेजी से पलटने वाला है.

5 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत, महंगा क्रूड बढ़ाएगा चिंता; आज इन शेयरों में हलचल

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 125.56 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 73,123.83 पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

2 hours ago

लग्जरी हाउसिंग में गुरुग्राम सबसे आगे, त्योहारी सीजन में घर खरीदारों को लुभा रहे डेवलपर्स

PropEquity के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.

1 hour ago