होम / बिजनेस / कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए आज बहुत बड़ा दिन, इस बैठक पर होगी सबकी नजर

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए आज बहुत बड़ा दिन, इस बैठक पर होगी सबकी नजर

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को अपना बनाने के लिए बोलियां लगाई गईं हैं, जिन पर विचार के लिए आज बैठक होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. कर्ज में डूबी इस कंपनी के भविष्य को लेकर आज यानी मंगलवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिस पर अनिल अंबानी सहित कंपनी से जुड़े हर शख्स की नजर होगी.  

इन पर होगा विचार 
रिलायंस कैपिटल पूरी तरह कर्ज में डूब चुकी है. इस कंपनी के अधिग्रहण के लिए बोलियां आमंत्रित की गई थीं. अनिल अंबानी की इस कंपनी को अपना बनाने की दौड़ में हिंदुजा समूह (Hinduja group) और टॉरेंट ग्रुप (Torrent Group) प्रमुख दावेदार हैं. आज रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के कर्जदाताओं की कमिटी यानी COC की बैठक होनी है. कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स इसोल्वेंसी रिजॉल्युशन प्रक्रिया के तहत होने वाली इस बैठक में हिंदुजा समूह और टॉरेंट ग्रुप की बोलियों पर विचार किया जाएगा.

किसकी कितनी बोली
अहमदाबाद की टॉरेंट कंपनी ने रिलायंस कैपिटल को अपना बनाने के लिए 8,640 करोड़ रुपए की बोली लगाई है. जबकि हिंदुजा ग्रुप ने 8,110 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई है. बता दें कि कंपनी के कर्जदाताओं यानी COC ने इसके लिए बेसिक प्राइज 6,500 करोड़ रुपए तय किया था. इसके लिए ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया गया था. ई-ऑक्शन के खत्म होने के बाद हिंदुजा ग्रुप ने पुरानी बोली में सुधार करते हुए फिर से रिजॉल्युशन प्रोसेस पेश किया और बोली की रकम को बढ़ाकर 9,000 करोड़ रुपए कर दिया, जिस पर टॉरेंट ने आपत्ति जताई थी.

पहली बार हुआ ऐसा
आज की बैठक में इन दोनों कंपनियों की बोलियों पर विचार किया जाएगा. यदि टॉरेंट समूह के बोली को स्वीकार कर लिया जाता है तो समूह की एंट्री फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में भी हो जाएगी. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईबीसी कानून के तहत किसी गैर बैकिंग वित्तीय कंपनी के लिए इतने बड़े पैमाने पर बोली लगाई गई है. ई-ऑक्शन की प्रक्रिया LIC और EPFO की मर्जी से हुई थी, जिनके पास रिलायंस कैपिटल के कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स में 35 फीसदी का वोटिंग राइट्स है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

49 minutes ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

15 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

16 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

30 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

49 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

17 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

12 hours ago