✕

होम / बिजनेस / मुंबई में बड़ा साइबर हमला: विज्ञापन कंपनी का सर्वर हैक, बिटकॉइन में फिरौती की मांग

मुंबई में बड़ा साइबर हमला: विज्ञापन कंपनी का सर्वर हैक, बिटकॉइन में फिरौती की मांग

मुंबई में सामने आई यह साइबर हैकिंग की घटना न केवल निजी कंपनियों के लिए, बल्कि पूरे कारोबारी और तकनीकी जगत के लिए एक चेतावनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई के कुर्ला इलाके से एक बड़ी साइबर क्राइम की घटना सामने आई है, जिसने शहर की साइबर सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं. साइबर अपराधियों ने एक निजी विज्ञापन कंपनी के सर्वर को हैक कर उसमें मौजूद संवेदनशील डेटा चुरा लिया. इसके बदले उन्होंने 4.25 लाख रुपये मूल्य के बिटकॉइन की फिरौती मांगी है. तो आइए जानते हैं आखिर से पूरा मामला क्या है? 

ये है पूरा मामला 

दरअसल, मुंबई की एक निजी विज्ञापन कंपनी का सर्वर हैक कर लिया गया. यह घटना उस वक्त सामने आई जब कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी अपने आंतरिक सिस्टम में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे. पासवर्ड रीसेट करने की कोशिश में उन्हें पता चला कि सर्वर से पूरा डेटा गायब हो चुका है. इसके बाद कंपनी ने साइबर विशेषज्ञों की मदद ली, तो पता चला उनका सर्वर हैक हो चुका है. कंपनी ने तुरंत इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दी. 

डेटा चुराकर 4.25 लाख रुपये की फिरौती की मांग

साइबर पुलिस को जांच में सामने आया कि हैकरों ने एक विज्ञापन कंपनी के नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज (NAS) को हैक कर सभी जरूरी फाइलों को एन्क्रिप्ट कर दिया है. इसके बाद सिस्टम में एक वर्ड डॉक्युमेंट मिला, जिसमें धमकी भरे शब्दों में लिखा गया था कि डेटा वापस चाहिए तो कंपनी को 4.25 लाख रुपये बिटकॉइन में चुकाने होंगे.

पेशेवर हैकर्स ने दी सलाह देने की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैकरों ने खुद को "पेशेवर" बताते हुए कंपनी को यह दावा किया कि भुगतान के बाद न सिर्फ डेटा वापस मिलेगा, बल्कि भविष्य में साइबर हमलों से बचने की तकनीकी सलाह भी दी जाएगी. साथ ही, फिरौती चुकाने के प्रमाण को एक विशेष ईमेल आईडी पर भेजने का निर्देश भी दिया.

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने सेंट्रल रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराएं 65, 66, 43(एफ), और 43(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

साइबर सुरक्षा में लापरवाही पड़ सकती है भारी

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन यह साफ हो गया है कि निजी कंपनियां भी अब साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. इस घटना से यह चेतावनी मिलती है कि साइबर सुरक्षा में कोई भी चूक गंभीर नतीजे ला सकती है, जो कंपनियों को आर्थिक और प्रतिष्ठान संबंधी भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

इस मामले को लेकर साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि हैकरों द्वारा सर्वर में सेंध लगाकर डेटा चुराना और फिरौती की मांग करना यह दर्शाता है कि साइबर सुरक्षा को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है. ऐसे मामलों से बचाव के लिए कंपनियों को अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना होगा और समय-समय पर साइबर सुरक्षा ऑडिट कराना जरूरी है. साथ ही, इस मामले की गंभीर जांच और सख्त कार्रवाई भी जरूरी है ताकि साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया जा सके.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago