होम / बिजनेस / बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर, डंकी को टक्कर देगी साउथ के इस ब्लॉक बस्टर एक्टर की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर, डंकी को टक्कर देगी साउथ के इस ब्लॉक बस्टर एक्टर की फिल्म
एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी सालार से आगे निकलती हुई नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डंकी एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक 4.46 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दो हफ्ते पहले आई फिल्म एनिमल की धूम के बाद शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान की फिल्म डंकी के साथ प्रभास की सालार से होने जा रही है. एडवांस बुकिंग के मामले में जहां डंकी ने बाजी मारी लेकिन वहीं दूसरी ओर सालार भी पूरे देश में अलग-अलग भाषाओं में डंकी को टक्कर देने के लिए तैयार है.
डंकी ने एडवासं बुकिंग से कमाए इतने करोड़
जवान की सफलता के बाद शाहरूख खान की इस फिल्म का भी उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी सालार से आगे निकलती हुई नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डंकी एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक 4.46 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. अब तक डंकी की 144830 टिकटें बिक बुकी है. वहीं अगर सालार की बात करें तो उसकी अब तक 153705 टिकटें बिक चुकी हैं. सालार की 8875 टिकट बिक चुकी हैं. बावजूद इसके इस फिल्म ने 3.58 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि सालार अभी डंकी से 88 लाख रुपये पीछे चल रही है.
सालार को लेकर आई ये खबर
डंकी की एडवांस बुकिंग में बाजी मारने के बावजूद सालार को लेकर गुरुवार को एक खबर और भी आई. कयास लगाए जा रहे थे कि सालार पूरे देश में रिलीज होगी या नहीं उसे लेकर सबसे PVR INOX ने साफ कर दिया है कि वो तय तारीख पर पूरे देश के पीवीआर में सालार को रिलीज करेगी. PVR INOX की ओर से ये जानकारी सामने आने के बाद अब दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है. डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है वहीं दूसरी ओर सालार 22 दिसंबर को लान्च हो रही है.
कैसा रहा डंकी का पहला दिन
डंकी को पहले दिन अचछा रिस्पांस मिला. अभी तक पहले दिन के आंकड़े हालांकि जारी नहीं हुए हैं लेकिन फिल्म देखकर बाहर आए कई लोगों ने फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पांस दिए. लेकिन असली टक्कर शुक्रवार से दोनों फिल्मों की होगी जहां शाहरुख की डंकी के साथ प्रभास की सालार आमने सामने होगी. देशभर में रिलीज होने वाली सालार और डंकी में से किसे जनता ज्यादा पसंद करती वो आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा. डंकी का निर्देशन जहां राजकुमार हिरानी ने दिया है वहीं दूसरी ओर सालार को प्रशांथ ने निर्देशन दिया है. सालार में प्रभास के साथ जहां श्रुति हसन दिखेंगी वहीं दूसरी ओर डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी.
ये भी पढें: क्या Bharat को गुडबाय कह गई Ford वापसी करने का बना रही है मन?
टैग्स