होम / बिजनेस / जिस कंपनी में बिग बुल के निवेश पर उठे थे सवाल, जानें अब क्या है उसका हाल

जिस कंपनी में बिग बुल के निवेश पर उठे थे सवाल, जानें अब क्या है उसका हाल

राकेश झुनझुनवाला ने जून 2022 की तिमाही में कई शेयर बेचने के साथ ही एक कंपनी में अपना निवेश बढ़ा दिया था. इस कंपनी का नाम है एस्कॉर्ट कुबोटा प्राइवेट लिमिटेड.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार का बिग बुल कहा जाता है. उनके पोर्टफोलियो में कई कंपनियों के शेयर हैं और वह इसमें लगातार बदलाव करते रहते हैं. बिग बुल बारीकी से विश्लेषण करके अपनी पसंद की कंपनियों में तगड़ा निवेश करते हैं और उनका मुनाफा भी करोड़ों में होता है. यही वजह है कि उनकी संपत्ति का ग्राफ चढ़ता जा रहा है. हालांकि, हाल ही में उनके एक निवेश संबंधी फैसले पर सवाल खड़े हुए थे. कहा जा रहा था कि झुनझुनवाला ने गलत कंपनी में पैसा लगा दिया है, लेकिन वह फिर सबको गलत साबित कर रहे हैं.

एस्कॉर्ट कुबोटा में बढ़ाया निवेश
राकेश झुनझुनवाला ने जून 2022 की तिमाही में कई शेयर बेचने के साथ ही एक कंपनी में अपना निवेश बढ़ा दिया था. इस कंपनी का नाम है एस्कॉर्ट कुबोटा प्राइवेट लिमिटेड, जो ट्रैक्टर बनाने के साथ-साथ खेती-किसानी से जुड़ा समान बनाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झुनझुनवाला के पास दिसंबर 2021 में इस कंपनी के 5 फीसदी शेयर थे, जिसे हाल ही में उन्होंने बढ़ा दिया. बिग बुल ने काफी सोच-विचारकर और विश्लेषण करके एस्कॉर्ट कुबोटा में हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला लिया.  

इस वजह से लगाया पैसा
मेटल और कच्चे तेल के दामों में सुधार, मानसून के ठीक रहने की संभावना आदि ऐसे कुछ फैक्टर हैं, जिनसे खेती-किसानी के सामान की मांग में तेजी आएगी. ऐसे में एस्कॉर्ट कुबोटा के शेयरों के ऊपर चढ़ने की उम्मीद थी. इसी के आधार पर राकेश झुनझुनवाला ने इस कंपनी में निवेश बढ़ाया, लेकिन कंपनी के कमजोर नतीजों से स्थिति एकदम से उलट गई. जून तिमाही में एस्कॉर्ट कुबोटा ने बहुत अच्छा कारोबार नहीं किया और जुलाई में भी उसकी बिक्री में कमी देखी गई. 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 20.35 प्रतिशत कमी आई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 185.2 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था. 

उठाना पड़ा था नुकसान
इस साल जुलाई में एस्कॉर्ट ने 5360 ट्रैक्टर बेचे, जो कि पिछले एक साल की तुलना में 18.3 फीसदी कम थे. घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री घटी है, लेकिन निर्यात में तेजी देखी गई है. इस कारणों से कंपनी के शेयरों में नरमी देखी जाने लगी. जिसका असर बिग बुल की कमाई पर भी हुआ. निवेश बढ़ाने और एस्कॉर्ट के शेयरों में गिरावट से झुनझुनवाला को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उनका ये फैसला अब सही साबित होता नजर आ रहा है. क्योंकि 

शेयरों में तेजी का माहौल
Escorts Kubota Ltd के शेयरों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. सोमवार को यह शेयर 0.27% की बढ़त के साथ 1,647 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले पांच दिनों में भी इसने 1.48% बढ़त हासिल की है. इसका 52-वीक हाई 1,934 रुपए है और लो 1,183.20 रुपए. जिस तरह से शेयर बढ़त दर्शा रहा है, उससे साफ है कि बिग बुल का यह फैसला भी आने वाले समय में सही साबित होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

5 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

7 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

7 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 hour ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

5 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

7 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

7 hours ago