होम / बिजनेस / नहीं रहे शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला, 62 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला, 62 साल की उम्र में हुआ निधन

राकेश झुनझुनवाला काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया था, लेकिन उनकी तबीयत आज फिर ज्यादा बिगड़ गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे. रविवार की सुबह 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. राकेश झुनझुनवाला ने पिछले हफ्ते ही 'अकासा एयरलाइन' के साथ एविएशन सेक्टर में भी एंट्री ली थी. 

लंबे समय से थे बीमार
राकेश झुनझुनवाला काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया था, लेकिन उनकी तबीयत आज फिर ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सुबह 6:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया. भारतीय शेयर बाजार के लिए यह बहुत बड़ा झटका है.

राजस्थानी परिवार में हुआ था जन्म
राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई, 1960 को मुंबई के एक राजस्थानी परिवार में हुआ था. उनके पिता इनकम टैक्स कमिश्नर थे. उन्होंने ग्रेजुएशन Sydenham College से पूरी की. इसके बाद इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया में दाखिला ले लिया. झुनझुनवाला कॉलेज के दिनों से ही शेयर मार्केट में पैसा लगाना शुरू कर दिया था.

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया
बिग बुल के निधन से पूरा देश हैरान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- "राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे. जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक थे. वे अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं. वे भारत की प्रगति को लेकर भी काफी भावुक थे. उनका जाना दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ऊं. शांति."

 

 

1986 में कमाया पहला मुनाफा
झुनझुनवाला ने 1985 में शेयर बाजार में सिर्फ 5000 रुपए से निवेश करना शुरू किया था. 1986 में उन्होंने शेयर बेचकर पहला मुनाफा कमाया था. 2013 में बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ 10.26 हजार करोड़ रुपए थी, लेकिन जून 2022 तक उनकी नेटवर्थ बढ़कर 43.39 हजार करोड़ रुपए हो गई. यानी सिर्फ 9 साल में ही उनकी नेटवर्थ 4 गुना से ज्यादा बढ़ गई.

परिवार में कौन-कौन
राकेश झुनझुनवाला के परिवार में पत्नी रेखा झुनझुनवाला, बेटी निश्था झुनझुनवाला, बेटे आर्यमान झुनझुनवाला और आर्यवीर झुनझुनवाला हैं.

राकेश झुनझुनवाला के किन कंपनियों में निवेश
राकेश झुनझुनवाला ने सबसे ज्यादा निवेश टाइटन, स्टार हेल्थ, मेट्रो ब्रांड, टाटा मोटर्स, क्रिसिल के स्टॉक में किए थे. वे स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी RARE एंटरप्राइजेज के मालिक भी थे. इसमें RA का मतलब राकेश और RE का मतलब रेखा है. इतना ही नहीं, उन्होंने 'इंग्लिश विंग्लिश', 'शमिताभ' और 'की एंड का' फिल्में भी प्रोड्यूस कीं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

5 hours ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago