✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने ₹7,052 करोड़ की सड़क और रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

केंद्र सरकार ने ₹7,052 करोड़ की सड़क और रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई 7,052 करोड़ रुपये की इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से देश के परिवहन नेटवर्क में महत्वपूर्ण सुधार होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कुल 7,052 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी. इन परियोजनाओं से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स, माल ढुलाई और पर्यावरणीय संतुलन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए इन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आंध्र प्रदेश में चार लेन वाला बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर

परियोजनाओं में सबसे प्रमुख आंध्र प्रदेश में बनने वाला 108.134 किलोमीटर लंबा बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर है, जिसकी अनुमानित लागत 3,653.10 करोड़ रुपये होगी. यह चार लेन का कॉरिडोर विशाखापत्तनम-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु और चेन्नई-बेंगलूरु जैसे तीन औद्योगिक गलियारों को जोड़ेगा. सरकार के अनुसार, इस गलियारे से कोप्पार्थी, ओर्वकल और कृष्णापट्टनम जैसे प्रमुख औद्योगिक नोड्स को बेहतर संपर्क मिलेगा, जिससे लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) में सुधार आएगा.

यात्रा में समय और लागत दोनों की होगी बचत

इस कॉरिडोर से कृष्णापट्टनम बंदरगाह की दूरी वर्तमान 142 किलोमीटर से घटकर 108.13 किलोमीटर रह जाएगी. इसका मतलब है कि वाहन चालकों को लगभग एक घंटे का समय बचेगा और ईंधन की खपत कम होगी. इसके साथ ही वाहन परिचालन लागत (VOC) और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय गिरावट आएगी. यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत बनाई जाएगी.

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने दो महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है. इनमें रतलाम-नागदा मार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन और वर्धा-बल्हारशाह मार्ग पर चौथी रेल लाइन का निर्माण शामिल है. इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 3,399 करोड़ रुपये होगी. ये रेलवे परियोजनाएं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरेंगी और भारतीय रेलवे नेटवर्क को 176 किलोमीटर तक विस्तारित करेंगी.

19.74 लाख की आबादी को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी

सरकार ने बताया कि प्रस्तावित मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं लगभग 784 गांवों को जोड़ेंगी, जिनकी कुल आबादी करीब 19.74 लाख है. ये परियोजनाएं कोयला, सीमेंट, जिप्सम, क्लिंकर, फ्लाई ऐश, कृषि उत्पाद, कंटेनर और पेट्रोलियम जैसे भारी माल के परिवहन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी.

अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता में होगा बड़ा इजाफा

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर देश की माल परिवहन क्षमता में लगभग 1,840 करोड़ टन प्रति वर्ष की वृद्धि होने की संभावना है. यह वृद्धि न केवल रेलवे की आय में इजाफा करेगी, बल्कि उद्योगों को भी सस्ती और तेज लॉजिस्टिक्स सुविधा उपलब्ध कराएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

4 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

7 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago