✕

होम / बिजनेस / TRAI का बड़ा एक्शन, स्पैम कॉल रोकने में नाकाम रही टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया तगड़ा जुर्माना

TRAI का बड़ा एक्शन, स्पैम कॉल रोकने में नाकाम रही टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया तगड़ा जुर्माना

TRAI ने स्पैम कॉल रोकने में विफल रहने पर BSNL, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. दूरसंचार नियामक ने पिछले सप्ताह टेलीकॉम कंपनियों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है. TRAI ने TCCCPR नियमों के उल्लंघन और Spam Calls रोकने में नाकाम रहने पर इन कंपनियों को आड़े हाथ लिया है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर फाइन लगाया है, इससे पहले भी कई बार टेलीकॉम कंपनियों पर फाइन लगाया जा चुका है.

TRAI 141 करोड़ का जुर्माना

स्पैम कॉल रोकने में असफल रहीं टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देश की चारों कंपनियों- BSNL, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के साथ-साथ कुछ छोटी कंपनियों पर भी जुर्माना लगाया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कंपनियों पर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अगर एक बार पहले लगाए गए जुर्माने की रकम को भी जोड़ लिया जाए तो कुल रकम 141 करोड़ रुपये होती है. TRAI ने यह फाइन टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत लगाया है. TRAI TCCCPR को और मजबूत बनाने पर भी लगी हुई है.

कंपनियों ने अपने बचाव में क्या कहा?

कंपनियों का कहना है कि इस सारे काम के लिए अकेले वह जिम्मेदार नहीं है. हाल ही में हुई एक बैठक में टेलीकॉम कंपनियों ने मांग की कि WhatsApp जैसे ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स के साथ बैंक, फाइनेंशियल संस्थानों और टेलीमार्केटर आदि को भी स्पैम कॉल्स के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि अगर इन प्लेटफॉर्म्स को नियमों से बाहर रखा जाता है तो स्पैम और स्कैम कॉल को नहीं रोका जा सकता क्योंकि कानून में इनका कोई जिक्र नहीं किया गया है.

कंपनियां बोलीं- हमने कोशिश की

बैठक के दौरान कंपनियों ने कहा कि उन्होंने स्पैम कॉल्स रोकने के लिए भरपूर कोशिशें और निवेश किया है. इसलिए कुछ दूसरी कंपनियों और टेलीमार्केट की गलतियों के कारण उन पर जुर्माना नहीं लगाया जाना चाहिए. इसी दलील के साथ कंपनियों ने अभी तक जुर्माना नहीं भरा है. TRAI ने जुर्माना भरने में असफल रहीं इन कंपनियों की बैंक गारंटी भुनाने के लिए दूरसंचार विभाग को पत्र लिखा है. हालांकि, अभी तक इस पर विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है. बता दें कि बैंक गारंटी के तौर पर कंपनियां बड़ी राशि सरकार के पास जमा करवाती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago