✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक पर लगाया लाखों का जुर्माना, इस वजह से की गई कार्रवाई

RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक पर लगाया लाखों का जुर्माना, इस वजह से की गई कार्रवाई

नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दिए गए मौखिक प्रस्तुतिकरण पर व‍िचार के बाद पाया गया क‍ि बैंक के ख‍िलाफ लगे आरोप सही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी साउथ इंडियन बैंक के कस्‍टमर हैं तो इस खबर के बारे में आपको जानकारी जरूरी होनी चाह‍िए. जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) न‍ियमों का पालन नहीं करने पर समय-समय पर बैंकों पर जुर्माना लगाता रहता है. इसी क्रम में अब आरबीआई (RBI) ने साउथ इंडियन बैंक पर 'जमा पर ब्याज दर' और 'बैंकों में कस्‍टमर सर्व‍िस' संबंधी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर 59.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. 31 मार्च 2023 को बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में रिजर्व बैंक की तरफ से बैंक के पर्यवेक्षणीय मूल्यांकन के लिए सांविधिक जांच की गई थी.

RBI ने बैंक के ख‍िलाफ लगे आरोप सही पाए

बैंक की तरफ से शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई. आरबीआई के निर्देशों और संबंधित पत्राचार का पालन नहीं करने पर केंद्रीय बैंक ने साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड को नोटिस जारी किया था. नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दिए गए मौखिक प्रस्तुतिकरण पर व‍िचार करने के बाद आरबीआई ने पाया कि बैंक के ख‍िलाफ लगे आरोप सही हैं. इसके बाद बैंक पर पेनाल्‍टी लगाने का फैसला क‍िया गया. इससे पहले भी आरबीआई की तरफ से कई बैंकों पर पेनाल्‍टी जबक‍ि कुछ का लाइसेंस ही रद्द कर द‍िया गया.

SBI और HDFC पर भी लगा था जुर्माना

आरबीआई ने कहा कि बैंक ने एसएमएस / ई-मेल या पत्र के जर‍िये कुछ ग्राहकों को सूचित किए बिना म‍िन‍िमम बैलेंस / एवरेज बैलेंस नहीं रखने पर पेनाल्‍टी लगाई है. आरबीआई ने कहा कि यह पेनाल्‍टी वैधानिक और नियामकीय अनुपालन में कमियों पर बेस्‍ड है और इसका मकसद बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या करार की की वैधता पर कोई प्रभाव डालना नहीं है. इससे पहले आरबीआई न‍ियमों का पालन नहीं करने पर एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक पर भी जुर्माना लगा चुका है.

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

इससे पहले भी न‍ियमों का पालन नहीं करने पर र‍िजर्व बैंक की तरफ से कई अलग-अलग बैंकों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. लेक‍िन आपको बता दें आरबीआई की तरफ से बैंकों पर इस तरह लगाए जाने वाले जुर्माने से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होता. ग्राहकों का बैंक के साथ लेनदेन पहले की ही तरह सुचारू रूप से चलता रहता है. न ही बैंक की तरफ से ग्राहकों को द‍िये जाने वाले फायदे पर इसका कोई असर होता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें