✕

होम / बिजनेस / 3500 करोड़ के ऑर्डर से झूम उठे BHEL के शेयर, निवेशकों की हुई बल्‍ले बल्‍ले…

3500 करोड़ के ऑर्डर से झूम उठे BHEL के शेयर, निवेशकों की हुई बल्‍ले बल्‍ले…

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत गिरकर 484 करोड़ रुपये रहा है. लेकिन कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 25 पैसे का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पावर से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्‍टर के लिए मैन्‍युफैक्‍चरिंग करने वाली कंपनी भारत हैवी इलेक्‍ट्रिकल लिमिटेड(BHEL) को अडानी पॉवर से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है.  अडानी पॉवर ने रायपुर में 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्‍लांट बनाने के लिए BHEL को ये ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर का असर गुरुवार को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला. कंपनी के शेयरों में 14 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला. 

BHEL को अडानी से पॉवर से क्‍या मिला है ऑर्डर? 
BHEL को अडानी पॉवर से छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में थर्मल पावर प्‍लांट के लिए उपकरणों की सप्‍लाई करने का ऑर्डर मिला है. BHEL की ओर से स्‍टॉक मार्केट को दी गई सूचना के अनुसार उसे 800 मेगावाट के 2 टर्बाइन लगाने का ऑर्डर मिला है. कंपनी रायपुर के इस प्‍लांट के लिए बॉयलर और टर्बाइन ट्रिचि और हरिद्वार में बनाएगी. कंपनी को अडानी पॉवर से मिले इस ऑर्डर में कंपनी को जिन उपकरणों का उत्‍पादन करना है उनमें बॉयलर, जनरेटर, टर्बाइन और दूसरे उपकरण शामिल हैं. 

गुरुवार को शेयरों पर पड़ा क्‍या असर? 
अडानी पॉवर से मिले इस ऑर्डर के बाद गुरुवार को BHEL के शेयर झूम उठे. 5 जून को BHEL के शेयर 3 प्रतिशत की हाइक के साथ 253.85 रुपये पर बंद हुए थे. लेकिन गुरुवार को बाजार खुलने के बाद BHEL के शेयरों में बड़ा उछाल  देखने को मिला. गुरुवार को कंपनी का शेयर 269 रुपये पर खुलने के बाद 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 292.35 रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर में 9 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 278.95 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा था. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई लेवल 322.50 रुपये है तो वहीं 52 हफ्तों का लो 82.20 रुपये है. 

ये भी पढ़ें: आखिर कौन बनेगा देश की इस सबसे बड़ी ऑयल कंपनी का चेयरमैन?

कैसे रहे हैं कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे? 
कंपनी के 21 मई को जारी हुए चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत गिरकर 484 करोड़ रुपये रहा है. जबकि पिछले साल चौथी तिमाही में यही मुनाफा 645 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि कंपनी के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो उसमें मामूली इजाफा हुआ और ये 8260 करोड़ रुपये रहा. जबकि पिछले वित्‍त वर्ष की इसी तिमाही में ये मुनाफा 8227 करोड़ रुपये रहा है. वहीं कंपनी के कुल खर्च पर नजर डालें तो मार्च तिमाही में ये 5 फीसदी बढ़कर 7794.11 करोड़ रुपये रहा है. जबकि दिसंबर तिमाही में ये 5537.47 करोड़ रुपये रहा है. वहीं कंपनी के खर्च में 40.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें