✕

होम / बिजनेस / Bharti Group ने ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील

Bharti Group ने ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील

हिस्सेदारी भारती टेलीवेंचर्स यूके के जरिए खरीदी जाएगी, जो कि भारती ग्लोबल के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises Ltd.) की अंतरराष्ट्रीय निवेश शाखा भारती ग्लोबल (Bharti Global) ने अल्टिस यूके से बीटी ग्रुप पीएलसी में 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के समझौते की घोषणा की.  जारी किए गए बयान में सौदे के आकार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीटी की करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन पर यह सौदा लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास बैठ सकता है. यह हिस्सेदारी भारती टेलीवेंचर्स यूके के जरिए खरीदी जाएगी, जो कि भारती ग्लोबल के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है.

ब्रिटेन की BT ग्रुप में हिस्सा खरीदेगी भारती 

शेयरों को भारती टेलीवेंचर्स यूके के जरिए खरीदा जाएगा, ये भारती ग्लोबल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. भारती टेलीवेंचर्स यूके ने बीटी ग्रुप की करीब 9.99% हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए एल्टिस यूके के साथ एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है. जबकि बीटी ग्रुप की बाकी इक्विटी की 14.51% हिस्सेदारी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद हासिल की जाएंगी. BT के ग्रुप चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर एलिसन किर्कबे का कहना है कि भारती ग्लोबल का इतना बड़ा निवेश BT ग्रुप और हमारी रणनीति को एक बहुत बड़ा विश्वास देता है.

कभी BT ग्रुप ने एयरटेल में ली थी हिस्सेदारी

BT ग्रुप ने 1997 में Bharti Airtel में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी और अब इस कंपनी में भारती एंटरप्राइजेज 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने वाली है. भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के मुताबिक भारती और ब्रिटिश टेलिकॉम (BT ग्रुप) के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना रिश्ता है. बीटी के 1997- 2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड के बोर्ड में दो सदस्य थे और उसके पास 21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. भारती समूह के इतिहास में आज यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम बीटी में निवेश कर रहे हैं, जो प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी है. 

BT Group में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन जाएगी भारती ग्लोबल

यह ट्रांजेक्शन भारती ग्लोबल को BT Group में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना देगा. मौजूदा मार्केट प्राइस पर 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद की वैल्यू 31,850 करोड़ रुपये या करीब 4 अरब डॉलर होती है. Bharti Airtel का मार्केट कैप वर्तमान में 8.26 लाख करोड़ रुपये है, जबकि BT Group का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है, इसके शेयर की कीमत पिछले 6 महीनों में 24 प्रतिशत चढ़ी है. भारती एयरटेल का शेयर 12 अगस्त को फ्लैट लेवल पर कारोबार कर रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago