✕

होम / बिजनेस / भारती एयरटेल के प्रॉफिट में आई कमी, लेकिन बढ़ी यूजर्स की संख्या!

भारती एयरटेल के प्रॉफिट में आई कमी, लेकिन बढ़ी यूजर्स की संख्या!

कंपनी को 1612.5 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ है जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 1,607 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में इस वक्त दो ही कंपनियों के बीच प्रमुख रूप से कम्पटीशन जारी है. इन्हीं में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भी है और हाल ही में भारती एयरटेल द्वारा वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के नतीजे जारी किए गए हैं. पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट जहां अनुमान से कम है वहीं कंपनी की कमाई में उम्मीद से कहीं ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है. 

पहले क्वार्टर की कमाई
वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी को 1612.5 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ है जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 1,607 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. दूसरी तरफ कंपनी को ऑपरेशंस से हुई कमाई में 14% की वृद्धि देखने को मिली है. वित्त वर्ष 23 के पहले क्वार्टर में कंपनी को ऑपरेशंस से 32,804.6 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी जो इस साल के पहले क्वार्टर में बढ़कर 37,440 करोड़ पर पहुंच गई है. आपको बता दें, भारती एयरटेल को प्राप्त हुआ प्रॉफिट, एनालिस्ट द्वारा लगाए गए अनुमान से कम है.

झूठे साबित हुए एनालिस्ट
कुछ एनालिस्टों द्वारा अनुमान लगाया गया था कि वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी 2,861 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट होगा लेकिन कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के पहले क्वार्टर में 1612.5 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट ही कमाया और यह आंकड़ा एनालिस्टों के अनुमान से काफी कम ही रह गया. दूसरी तरफ एनालिस्टों ने अनुमान लगाया था कि कंपनी को ऑपरेशंस से केवल 36,869 करोड़ रुपयों का ही प्रॉफिट होगा लेकिन ऑपरेशंस की बदौलत कंपनी को जो कमाई हुई वह इस अनुमान से काफी ज्यादा है. 

बढ़ा कंपनी का कस्टमर बेस
भारती एयरटेल को अपने मोबाइल बिजनेस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 15.8% की वृद्धि देखने को मिली है और इस वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण डाटा और कनेक्टिविटी की मांग में हो रही वृद्धि है. कंपनी का कस्टमर बेस भी काफी मजबूत हो रहा है और कंपनी के पोस्टपेड सेगमेंट में 0.8 यानी लगभग 80 हजार नए कस्टमर्स जुड़े हैं जिससे कंपनी का कस्टमर बेस बढ़कर 40.4 मिलियन कस्टमर्स पर पहुंच गया है. 
 
यह भी पढ़ें: RBL में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने को लेकर मह्रिद्रा & महिंद्रा ने कही ये बात

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.