होम / बिजनेस / Bharti Airtel जुटा रहा है 20,000 करोड़, क्या आ रहा है भारती हेक्साकॉम का IPO?

Bharti Airtel जुटा रहा है 20,000 करोड़, क्या आ रहा है भारती हेक्साकॉम का IPO?

भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की लगभग 70% की हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि कंपनी 20,000 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है और सुनने में यह भी आ रहा है कि एयरटेल अपनी शाखा भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) का IPO लेकर आने के बारे में सोच रही है. 

क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की लगभग 70% की हिस्सेदारी है और सामने आ रही जानकारी की मानें तो 2024 की शुरुआत में इसे लिस्ट किया जा सकता है. माना जा रहा है कि टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कंपनी के IPO के लिये बैंकरों की नियुक्ति भी की है और इस IPO की कीमत लग्बह्ग 20,000 करोड़ रुपयों के आस-पास बताई जा रही है. भारती हेक्साकॉम में बची 30% हिस्सेदारी, TCIL (टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट ऑफ इंडिया लिमिटेड) की मदद से भारत सरकार के पास है. भारती हेक्साकॉम की शुरुआत 20 अप्रैल 1995 में हुई थी और यह कंपनी राजस्थान और देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में टेलिकॉम बिजनेस की देखरेख सकती है. 

क्या करती है Bharti Hexacom?
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) राजस्थान और देश उत्तर पूर्वी इलाकों में टेलिकॉम सुविधाएं प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और यह कंपनी राजस्थान में फिक्स्ड लाइन एवं ब्रॉडबैंड सुविधाएं भी प्रदान करती है. वित्त वर्ष 23 की वार्षिक रिपोर्ट में भारती एयरटेल ने अपनी कमाई में वृद्धि के सकारात्मक संकेतों के बारे में जानकारी भी दी थी. वित्त वर्ष 23 के दौरान जहां कंपनी की कमाई 6719 करोड़ रुपए थी, वहीं कंपनी का EBITDA 2925 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था जबकि वित्त वर्ष 22 के दौरान कंपनी की कमाई 5494 करोड़ रुपए और EBITDA 1902 करोड़ रूपए दर्ज किया गया था. 

कंपनी का लक्ष्य
कंपनी द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट की मानें तो भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) का लक्ष्य, देश के सभी शहरी और कुछ ग्रामीण इलाकों तक पूरी तरह 5G नेटवर्क पहुंचाना है और इसके लिए कंपनी ने मार्च 2024 को अपना लक्ष्य चुना है. आपको बता दें कि एयरटेल का 5G प्लस 4G के मुकाबले 30 गुना ज्यादा तेज डाउनलोडिंग स्पीड आपको प्रदान करता है. इसके साथ ही एयरटेल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि 5G हैंडसेट इकोसिस्टम भी धीरे धीरे ज्यादा बेहतर हो रहा है और कस्टमर्स को आने वाले समय में ज्यादा अफोर्डेबल कीमतों में ऑफर भी देखने को मिलेंगे. अगर भारती एयरटेल के शेयरों की बात करें तो आज के कारोबारी दिन के दौरान कंपनी के शेयरों में 0.24% की गिरावट देखने को मिली थी और यह 969.10 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे.
 
यह भी पढ़ें: बस इतनी से देर में पूरी तरह सबस्क्राइब हुआ Tata Technologies का IPO!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें