होम / बिजनेस / दांव चलेंगे Airtel वाले मित्तल, 'अच्छे दिन' Paytm Investors के आएंगे!

दांव चलेंगे Airtel वाले मित्तल, 'अच्छे दिन' Paytm Investors के आएंगे!

डिजिटल पेमेंट के दौर में Paytm का भविष्य किसी तरह के खतरे में नहीं है. बड़े पैमाने पर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और आने वाले समय में यह संख्या बढ़नी ही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के चेयरमैन सुनील मित्तल (Sunil Mittal) एक ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे न केवल उन्हें बल्कि पेटीएम (Paytm) के निवेशकों को भी फायदा हो सकता है. दरअसल, मित्तल देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं, यह पूरी तरह से स्टॉक डील होगी. यदि ऐसा होता है, तो सुस्त Paytm के शेयर रॉकेट बन सकते हैं और इस तरह इस डिजिटल पेमेंट कंपनी में निवेश करने वालों के 'अच्छे दिन' आ सकते हैं.

ज्यादा शेयर खरीदेंगे मित्तल
Paytm शेयर बाजार में अपनी पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के नाम से लिस्टेड है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट को पेटीएम के पेमेंट बैंक में मर्ज करके कंपनी में हिस्सेदारी ले सकते हैं. वह एयरटेल पेमेंट्स बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मर्ज करने की योजना पर काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वह दूसरे शेयरधारकों से भी पेटीएम के शेयर सकते हैं. यानी वह Paytm के ज्यादा से ज्यादा शेयर खरीदना चाहते हैं.   

मित्तल इसलिए खेल रहे हैं दांव
डिजिटल पेमेंट के दौर में Paytm का भविष्य किसी तरह के खतरे में नहीं है. बड़े पैमाने पर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और आने वाले समय में यह संख्या बढ़नी ही है. इसी को ध्यान में रखते हुए सुनील मित्तल Paytm पर दांव खेलने जा रहे हैं. पेटीएम अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो बढ़ा रहा है. हाल ही में कंपनी ने 'कैंसल प्रोटेक्ट' फीचर लॉन्च करते हुए बताया था कि फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर अब पूरा रिफंड संभव है. इसके साथ यूजर्स को रिफंड राशि पर कैप का सामना नहीं करना पड़ेगा और किराया तुरंत क्रेडिट हो जाएगा. 

स्टॉक मार्केट में ऐसी है चाल
वहीं, Paytm के लिए भी यह डील फायदे का सौदा हो सकती है. उसके कछुए की तरह चल रहे शेयरों में उछाल दर्ज किया जा सकता है. पेटीएम का इश्यू प्राइस 2,150 रुपए था. कंपनी के आईपीओ में निवेशकों ने बढ़चढ़कर बोली लगाई थी, लेकिन शेयर कभी भी अपने इश्यू प्राइस के आसपास तक नहीं पहुंच सका. पिछले साल नवंबर में तो यह 439.60 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसने कुछ तेजी दर्ज की. शुक्रवार को यह करीब ढाई प्रतिशत की तेजी के साथ 622 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी की बैलेंसशीट की बात करें, तो तीसरी तिमाही में उसका नुकसान कम हुआ है. उसके कस्टमर्स की संख्या बढ़ी है, जिससे रिवेन्यु भी बढ़ा है. जानकार मानते हैं कि एयरटेल का साथ इसमें और तेजी ला सकता है.

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स
हालांकि, अभी तक दोनों कंपनियों ने इस डील की पुष्टि नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेटीएम के एक ईमेल में कहा कि कंपनी का फोकस ऑर्गेनिक ग्रोथ पर है और अभी कंपनी इस तरह की किसी बातचीत में शामिल नहीं है. Paytm में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और चीन की अलीबाबा ने  निवेश किया था. जिसमें से अलीबाबा पूरी तरह से Paytm से बाहर निकल चुकी है. चीनी कंपनी ने अपनी पूरी 6.26 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है. मित्तल के पेमेंट बैंक की बात करें, तो यह छह साल पुराना है और इसके 12.9 करोड़ कस्टमर हैं. पिछले वित्त वर्ष में यह प्रॉफिट में आया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago