होम / बिजनेस / Bharti Airtel Q3 Results: प्रॉफिट में 91% बढ़त के बावजूद, अनुमान से काफी पीछे रह गयी कंपनी

Bharti Airtel Q3 Results: प्रॉफिट में 91% बढ़त के बावजूद, अनुमान से काफी पीछे रह गयी कंपनी

टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है. प्रॉफिट में 91% की बढ़त और रेवेन्यु में बढ़त के बावजूद कंपनी एनालिस्टों के अनुमान से काफी पीछे रह गयी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी, भारती एयरटेल ने दिसंबर 2022 में खत्म हुए क्वार्टर के लिए अपने कुल प्रॉफिट में 91% की बढ़त दर्ज की है. पिछले साल के तीसरे क्वार्टर में कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 830 करोड़ था जो इस साल बढ़कर 1588 करोड़ तक पहुंच गया. एनालिस्टों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा था कि भारती एयरटेल का प्रॉफिट सालाना आधार पर 200% से ज्यादा रहेगा, लेकिन एयरटेल इस अनुमान से काफी पीछे रह गया.

कस्टमर बेस और ट्रैफिक में हुई वृद्धि

पिछले साल के तीसरे क्वार्टर में कंपनी का कुल रेवेन्यु 29,867 करोड़ रुपये था जो इस साल 20% बढ़कर 35804 करोड़ हो गया. भारती एयरटेल ने एक एक्स्चेंज फाइलिंग में बताया कि उसके रेवेन्यु में सिक्वेन्शली 4% की बढ़त देखने को मिली है. संगठित स्तर पर भारती एयरटेल का ऑपरेशंस 16 देशों में फैला हुआ है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी का कुल कस्टमर बेस 5% बढ़कर 51.1 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं अगर बात ट्राफिक कि की जाए तो कंपनी का वोइस ट्रैफिक 5% बढ़ा जबकि इसके डाटा ट्रैफिक में 24% का उछाल देखा गया है.

ये रहा कंपनी के EBITDA का हाल  

वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) 18601 करोड़  रहा जो पिछले साल से 25% और पिछले क्वार्टर के मुकाबले 5% ज्यादा है. इस क्वार्टर में कंपनी का EBITDA मार्जिन 52.0% था जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान यह 49.9% और वित्त वर्ष 2023 के दूसरे क्वार्टर में यह 51.3% दर्ज किया गया था. तीसरे क्वार्टर के दौरान भारत में कंपनी का ARPU (एवरेज रेवेन्यु पर यूजर) 193 रुपये प्रति माह था जो सिक्वेन्शली 2% और सालाना आधार पर 18% ज्यादा है.

ऐसी रही भारत में कंपनी की हालत

इस क्वार्टर में कंपनी का कुल भारतीय रेवेन्यु - जिसमें मोबाइल सर्विसेज, होम सर्विसेज, डिजिटल TV और अन्य B2C (बायर टू कस्टमर) सर्विसेज शामिल हैं – 24692 करोड़ रुपये रहा. जबकि पिछले साल के तीसरे क्वार्टर में यह रेवेन्यु 24,333 करोड़ रुपये था. दिसंबर 2022 को ख़त्म हुए क्वार्टर में भारत में कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बढ़ा. पिछले साल तीसरे क्वार्टर में यह 49.8% दर्ज किया गया था जबकि इस साल बढ़कर यह 52.7% हो गया वहीँ पिछले क्वार्टर में कंपनी का EBITDA मार्जिन 51.8% था.

कंपनी के लिए भारत में मोबाइल सर्विसेज का सेगमेंट सबसे बड़ा सेगमेंट है. इस क्वार्टर में मोबाइल सर्विसेज सेगमेंट के रेवेन्यु में सालाना आधार पर 20.8% का इजाफा हुआ है. कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ते 4G कस्टमर्स और ARPU बढ़ने कि वजह से ऐसा हो पाया है. आज NSE में भारतीय एयरटेल के शेयर्स में 0.37% की गिरावट देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: Adani Group के संकट पर बोले दिग्गज निवेशक Mobius - यह भारत की समस्या नहीं

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago