होम / बिजनेस / बाजार की चाल कैसी भी रहे, आज इन शेयरों में मिल रहे हैं कमाई के संकेत 

बाजार की चाल कैसी भी रहे, आज इन शेयरों में मिल रहे हैं कमाई के संकेत 

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

होली के उत्साह के बीच खुला शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 123.63 अंक उछलकर 60,348.09 और NSE निफ्टी 42.95 पॉइंट्स की छलांग के साथ  17,754.40 अंकों पर बंद हुआ. आज यानी गुरुवार को भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. अब चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) ने Bharti Airtel,Trident, L&T Finance Holdings और Ugar Sugar Works Limited में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, ये महज एक जानकारी मात्र है, किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करना अच्छा रहता है. इसके उलट MACD ने महिंद्रा सीआईई, एलएंडटी टेक्नोलॉजी और मयूर यूनिकोटर्स में मंदी के संकेत दिए हैं, यानी इनमें आज गिरावट आ सकती है. 

ऐसा रहा पिछला प्रदर्शन
चलिए अब तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला प्रदर्शन भी देख लेते हैं. भारती एयरटेल का शेयर बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 3.20% की तेजी आई है. 765.05 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 860.55 रुपए है. Trident के शेयर में कल 4% से ज्यादा की तेजी रिकॉर्ड की गई. 31.55 रुपए पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 1.12% ऊपर चढ़ गया है. एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर भी बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 91.65 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में भी ये शेयर पॉजिटिव साइन के साथ आगे बढ़ा है. Ugar Sugar के लिए पिछला कारोबारी सत्र बेहतरीन रहा. इस दौरान, कंपनी के शेयरों में 6.39% की तेजी आई और यह 99.85 रुपए पर पहुंच गया. इसका 52-वीक का हाई लेवल 115.85 रुपए है.

आज इन पर भी रखें नजर
वहीं, Bharat Forge, किर्लोस्कर ऑयल, PNB हाउसिंग, HAL, Jindal Saw और एजिस लॉजिस्टिक्स में भी आज देखने को मिल सकती है. Bharat Forge ने पुणे के MIDC चाकन में E-bike मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने की घोषणा की है. इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. फिलहाल, 832.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले पांच दिनों में इसमें 1.92% की तेजी दर्ज की गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago