होम / बिजनेस / अप्रैल-जून में रियल स्‍टेट बाजार में देखने को मिला बेहतर सेंटीमेंट, ये रही वजह

अप्रैल-जून में रियल स्‍टेट बाजार में देखने को मिला बेहतर सेंटीमेंट, ये रही वजह

जिन क्षेत्रों में रियल स्‍टेट मार्केट के लिए बेहतर सेंटीमेंट देखने को मिला उनमें पूर्व(EAST) क्षेत्र में सबसे अच्‍छी स्थिति, उत्तर(North) और पश्चिम(west) में इस सेक्‍टर के लिए सही ग्रोथ देखने को मिली. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले लंबे समय से एक बेहतर ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रहे रियल स्‍टेट मार्केट में मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल और जून के बीच इस सेक्‍टर के लिए अच्‍छा सेंटीमेंट देखने को मिला. नाइट फ्रैंक-नरेडको रियल एस्टेट सेंटीमेंट इंडेक्स Q2 2023 के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के दौरान मौजूदा सेंटीमेंट स्कोर पिछली तिमाही के 57 से बढ़कर 63 हो गया.  हालाँकि, यह जनवरी-मार्च 2022 और अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान इससे ज्‍यादा देखने को मिला था. उस वक्‍त ये 68 और 65 से कम था.

क्‍या आधार है स्‍कोरिंग का
नाइट फ्रैंक-नरेडको रियल एस्टेट सेंटीमेंट इंडेक्स के अनुसार वर्तमान भावना सूचकांक मौजूदा स्थिति को दिखाता है. इस रिपोर्ट में 50 का स्कोर न्‍यूट्रल व्‍यू को दिखाता है, जबकि 50 से ऊपर का स्कोर पॉजीटिव सेंटीमेंट को दिखाता है और 50 से नीचे का स्कोर नकारात्मक भावना को दर्शाता है. इस रिपोर्ट में आने वाले 6 महीनों को लेकर भी बेहतर सेंटीमेंट दिखाया गया है उसके लिए मार्किंग 61 से 64 तक पहुंच गई है. 

क्‍या बोले संस्‍था के अध्‍यक्ष 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रिपोर्ट को जारी करते हुए नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, विकसित बाजारों में बढ़ती महंगाई का सामना करने के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था ने लचीलापन दिखाया है और वापसी की है, जिससे हितधारकों में अगले छह महीनों में घरेलू आर्थिक माहौल की स्थिरता और रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रदर्शन के बारे में विश्वास पैदा हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि मुद्रास्फीति के भारतीय रिजर्व बैंक की तय सीमा 2-6 प्रतिशत के बीच रहने से दोनों अंकों में उछाल आया. जून में भारत की खुदरा महंगाई दर 4.81 फीसदी रही. सभी क्षेत्रों में, पूर्वी क्षेत्र में भावना सबसे अधिक 73 थी. इसके बाद उत्तर में 70 और पश्चिम में 64 थी. इन सभी क्षेत्रों में पिछली तिमाही की तुलना में सेंटीमेंट स्कोर में वृद्धि देखी गई. दक्षिण क्षेत्र में अप्रैल और जून के बीच सेंटीमेंट स्कोर पिछली तिमाही के 62 से गिरकर 55 हो जाने से कुछ नरमी देखी गई.

आवासीय बाज़ार का आउटलुक

रिपोर्ट ये भी कहती है कि आवासीय बाजार में, बिक्री, लॉन्च और मूल्य निर्धारण - सभी मोर्चों पर भावना आशावादी रही थी. इसमें कहा गया है, पिछली तिमाही की तुलना में इस बार सभी मोर्चों पर आवासीय क्षेत्र की वृद्धि की उम्मीद करने वाले हितधारकों का प्रतिशत बढ़ गया है. अप्रैल और जून के बीच रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में जिस तरह से बढ़ोतरी नहीं की उसके कारण, 55 प्रतिशत उत्तरदाताओं को उम्मीद है कि अगले छह महीनों में आवासीय बिक्री बढ़ेगी. यह जनवरी-मार्च तिमाही में ऐसा कहने वाले 48 प्रतिशत से अधिक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

1 hour ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

2 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

4 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

1 hour ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

4 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

2 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

3 hours ago