✕

होम / बिजनेस / बाजार खुलते ही आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के दिख रहे संकेत

बाजार खुलते ही आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के दिख रहे संकेत

बुधवार को BSE और NSE दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे.  BSE का सेंसेक्स 81,526.14 अंक और NSE का निफ्टी 24,641.80 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 16 अंक, तो वहीं, निफ्टी करीब 32 अंक चढ़ा था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16.09 अंक यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 81,526.14 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए 31.75 अंक यानी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,641.80 अंक पर बंद हुआ था. तो आइए जानते हैं आज यानी गुरुवार को किन इन शेयरों में आप दांव लगा सकते हैं, कहां आपको फायदा होगा और कहां नुकसान हो सकता है? 

कल इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 17 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे थे. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त दर्ज की गई थी. दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही थी.

आज इन शेयर में तेजी के संकेत

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें PNC Infratech, Jupiter Wagons, Swan Energy, Jubilant Ingrevia, Titagarh Wagons, Ircon International और EIH शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.

इन शेयर में दिख रही गिरावट

एमएसीडी (MACD) ने ITI Ltd, Mahindra Lifespace, CCL Products, Brigade Enterprises, PNB Housing, Emami और Trident Ltd के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago