✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगा डाला दांव, तो खुशी-खुशी बीतेगा वीकेंड!

सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगा डाला दांव, तो खुशी-खुशी बीतेगा वीकेंड!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल शानदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती झटकों से उबरते हुए बाजार ने ऐसी दौड़ लगाई कि फिर नया रिकॉर्ड बन गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 626.91 अंक चढ़कर 81,343.46 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.85 अंक मजबूत होकर 24,800.85 के नए शिखर पर जा पहुंचा. सेंसेक्स के शेयरों में TCS, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा आदि शेयर मुनाफे में रहे. चलिए जानते हैं कि सप्ताह के आखिरी दिन यानी आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकता है उछाल
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Aadhar Housing Finance, Blue Star, Page Industries, OFSS, Apar Industries, LTIMindtree, Godfrey Phillips India और Sunteck Realty में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों की कमाई भी हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

इनमें आ सकती है गिरावट
इसी तरह, MACD ने Fine Organic Industries, Maharashtra Scooters, Mastek, V-Mart Retail, CE Info Systems और HDFC AMC में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब ही कि इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.  फाइन आर्गेनिक के शेयर कल गिरावट के साथ 5,200 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Mastek के शेयर भी लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. 2,820 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक महज 1.23% की चढ़ा है. वहीं, V-Mart Retail और  Maharashtra Scooters के शेयर कल तेजी हासिल करने में कामयाब रहे.

इन पर भी बनाए रखें नज़र 
इनके अलावा आज  Adani Power, Infosys और Aurbindo Pharma पर भी बाजार रखें. देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर आज तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.1% बढ़कर 6,368 करोड़ रुपए रहा है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ था. इस आईटी कंपनी के शेयर कल भी 2.20% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे. वहीं , रेटिंग एजेंसी ICRA ने अडानी पोर्ट्स की रेटिंग को अपग्रेड किया है. यह AA+/Stable की बजाये अब AAA/Stable हो गई है. कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद यह जानकारी दी, इसलिए इसका असर आज देखने को मिल सकता है. जबकि फार्मा कंपनी अरबिंदो फार्मा के बोर्ड ने 750 करोड़ रुपए तक की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago