होम / बिजनेस / IPO लॉन्च से पहले Swiggy ने चला बड़ा दांव, कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा

IPO लॉन्च से पहले Swiggy ने चला बड़ा दांव, कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा

Swiggy जल्द ही शेयर बाजार में दिवाली तक अपने IPO को लॉन्च कर सकती है. इस आईपीओ को हाल ही में SEBI से मंजूरी भी मिल गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लॉन्च करने वाली है. कंपनी के इस आईपीओ को हाल ही में बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी भी मिल गई है. ऐसे में कंपनी शेयर बाजार में दिवाली तक अपना आईपीओ ला सकती है. इस बीच अब कंपनी ने स्विगी के फाउंडर सहित टॉप मैनेजमेंट को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) ग्रांट का लाभ दिया है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये योजना और इससे कर्मचारियों को क्या लाभ होगा?

कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना का लाभ
कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) एक इक्विटी मुआवजा योजना है, जिसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को स्टॉक खरीदने का मौका देती है. सीधे स्टॉक के शेयर देने के बजाय, कंपनी स्टॉक पर विकल्प देती है. ईएसओ कॉल ऑप्शन हैं, जो कर्मचारी को एक निश्चित अवधि के लिए निर्दिष्ट मूल्य पर कंपनी के स्टॉक को खरीदने का अधिकार देते हैं. इसे भारत में कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना भी कहा जाता है. बता दें, ईएसओपी के जरिए कर्मचारियों को कंपनी के शेयर रियायती मूल्य पर मिलते हैं. इससे उन्हें कर लाभ के साथ-साथ वित्तीय पुरस्कार भी मिल सकते हैं. कर्मचारी शेयरधारक बनने के बाद कंपनी के प्रति ज्यादा जवाबदेह बनते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इससे कर्मचारियों का मनोबल और प्रेरणा बढ़ती है. इससे कर्मचारियों की संख्या बढ़ती है और वे कंपनी के मालिकों की तरह सोचने लगते हैं. कंपनी को शेयर खरीदने के लिए कर-कटौती योग्य योगदान करने की अनुमति मिलती है. 

इन्हें ऑफर की शेयर में हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विगी ने अपनी टॉप मैनेजमेंट को 271 मिलियन डॉलर का कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) ग्रांट किया है. इसमें कंपनी के फाउंडर और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीहर्ष मजेटी को स्टॉक का लगभग 200 मिलियन डॉलर दिया गया है. बाकी हिस्सा को-फाउंटर नंदन रेड्डी और फणी किशन अडेपल्ली, मुख्य वित्तीय अधिकारी राहुल बोथरा, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मधुसूदन राव, फूड मार्केटप्लेस सीईओ रोहित कपूर और स्विगी इंस्टामार्ट के नव नियुक्त सीईओ अमितेश झा को दिया गया है. 

फाउंडर बेचेंगे इतनी हिस्सेदारी
श्रीहर्ष मजेटी के लिए कंपनी में 6.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह 2024 योजना के जरिए दिए गए अतिरिक्त ईएसओपी के परिणामस्वरूप 2.2-2.5 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हो सकती है. वह आईपीओ के बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) के जरिए 7.5 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचेंगे. जुलाई और सितंबर के बीच मजेटी और रेड्डी ने सेकेंडरी लेन-देन के जरिए स्विगी के शेयर बेचे थे,  जहां मजेटी ने करीब 23 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेची, वहीं रेड्डी ने 12 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं. 

इसे भी पढ़ें-SpiceJet की बेड़े में शामिल होंगे 10 नए विमान, शेयर भी भरने लगे उड़ान!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

16 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

17 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

19 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

21 hours ago


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

52 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago