✕

होम / बिजनेस / दिवाली के पहले मुकेश अंबानी ने निवेशकों को दिया तोहफा! लाखों लोगों को मिला बोनस शेयर

दिवाली के पहले मुकेश अंबानी ने निवेशकों को दिया तोहफा! लाखों लोगों को मिला बोनस शेयर

Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 37 लाख लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है. कंपनी 7 साल बाद फिर से बोनस शेयर दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 37 लाख लोगों को दिवाली का तोहफा दे रहे हैं. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 7 साल बाद फिर से बोनस शेयर दे रहे हैं. उन्होंने सोमवार (28 अक्टूबर 2024) को रिकॉर्ड डेट तय की है. मुकेश अंबानी ने इस साल हुई AGM में कहा था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज एक शेयर पर एक बोनस शेयर योग्य निवेशकों को देगी. तो आइए जानते हैं अंबानी कितना और किन लोगों को बोनस दे रहे हैं?

आज है रिकॉर्ड डेट
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शरहोल्डर्स को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा. योग्यता तय करने के लिए कंपनी ने 28 अक्टूबर 2024, दिन सोमवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया था. बता दें, जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा, उन्हें ही एक शेयर पर एक शेयर फ्री मिलेगा. ऐसे में अगर आपके पास भी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर है तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि बोनस शेयर मिलने से शेयर डबल हो जाएंगे.

7 साल पहले भी दिया था बोनस शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 7 साल पहले भी शरहोल्डर्स को बोनस शेयर का तोहफा दिया था. बीएसई पर मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी ने 2017 में बोनस शेयर दिया था. तब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था. 2009 में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था.

क्या है कंपनी के शेयर का हाल?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के हाल की बात करें तो बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एनएसई में कंपनी का शेयर 1,327.85 पर बंद हुआ था. वहीं, सोमवार को खबर लिखने तक कंपनी का शेयर1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,348.00 रुपये पर कारोबार करता दिखा. वहीं बीएसई में 49.25 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,347.70 पर कारोबार करता दिखा, जबकि बीते शुक्रवार को यह 2,655.45 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर के परफॉरमेंस की बात करें तो एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने RIL पर अपनी ADD रेटिंग के साथ 3,350 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है. नोमुरा ने RIL को 3,450 रुपये का टारगेट दिया है और इसे बाय रेटिंग भी दी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago