✕

होम / बिजनेस / दिवाली से पहले Mobikwik ने यूजर्स को दिया FD का तोहफा, इतना ज्यादा मिलेगा ब्याज

दिवाली से पहले Mobikwik ने यूजर्स को दिया FD का तोहफा, इतना ज्यादा मिलेगा ब्याज

दिवाली से ठीक पहले डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mobikwik ने एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी अब अपने ग्राहकों को FD की सुविधा भी देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में जब से डिजिटल पेमेंट की सुविधा बढ़ी है. तब से लोगों के इंवेस्टमेंट का तरीका भी डिजिटल होता जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक (Mobikwik) ने दिवाली से ठीक पहले ज्यादा ब्याज दर वाली एफडी (Fixed Deposite) ऑफर करने की घोषणा की है. इस एफडी स्कीम में कंपनी ग्राहकों को अधिक ब्याज भी देगी, जिससे उन्हें काफी फायदा होने वाला है. तो आइए जानते हैं कंपनी आपको इस एफडी पर कितना ब्याज देगी?

9.5 प्रतिशत तक का ब्याज

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही स्टार्टअप कंपनी मोबिक्विक ने बुधवार को कहा कि वह फाइनेंशियल सर्विस पार्टनर कंपनियों के साथ मिलकर अपनी ऐप पर ही एफडी की सुविधा देगा. ये तुरंत मिलने वाली एफडी होगी. मोबिक्विक का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को एफडी पर सालाना 9.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा. ग्राहक 7 दिन से 60 दिन तक अवधि के लिए उसके प्लेटफॉर्म पर एफडी खरीद सकेंगे. इन एफडी में लोग न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकेंगे.मोबिक्विक ने एक बयान में कहा कि एफडी को पेश करने उद्देश्य अपने यूजर्स के लिए सेविंग कं ऑप्शंस को आसान बनाना है.

एफडी के अलावा यहां भी कर सकते है निवेश
अगर आप दिवाली पर अपनी सेविंग या नए निवेश को शुरू करना चाहते हैं. तो आप बैंक की एफडी के अलावा म्यूचुअल फंड, गोल्ड और सिल्वर में भी निवेश कर सकते हैं. आपके पास गोल्ड में निवेश करने के भी कई विकल्प मौजूद हैं. इसमें डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ का विकल्प शामिल है. दिवाली के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है. वहीं, इस समय जैसे दुनिया के हालात बने हुए हैं,उसमें सोने में निवेश को सबसे सेफ ऑप्शन माना जाता है, इसलिए सोने की कीमतों में उछाल भी देखा जा रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago