होम / बिजनेस / बीम्स फिनटेक ने जुटाई 150 मिलियन डॉलर की पूंजी, शानदार रहा बीता साल  

बीम्स फिनटेक ने जुटाई 150 मिलियन डॉलर की पूंजी, शानदार रहा बीता साल  

बीम्स अपनी लक्षित पूंजी में 50% से अधिक पूंजी जुटाए जाने के लक्ष्‍य को हासिल कर चुका है और 3 नए निवेश करने के निर्णायक चरण में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीम्स फिनटेक फंड की पोर्टफोलियो कंपनियों ने 1 अरब डॉलर से ज्‍यादा के संयुक्‍त मूल्‍यांकन पर 150 मिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाई है. इस तरह, इस फंड ने कैलेंडर वर्ष 2022 का बेहतरीन समापन किया है. बीम्स फिनटेक फंड मार्च 2022 में 36 मिलियन डॉलर की पूंजी के साथ पहली क्लोजिंग हासिल करने में सफल रहा और इसने साल के दौरान दो निवेश किए. बीम्स अब 120 मिलियन डॉलर की अपनी लक्षित पूंजी में 50% से अधिक पूंजी जुटाए जाने के लक्ष्‍य को हासिल कर चुका है और 3 नए निवेश करने के निर्णायक चरण में है.

ये हैं कंपनी के संस्थापक
फिनटेक क्षेत्र के अग्रणी सागर अग्रवाल और नवीन सूर्या और वेंचर कैटालिस्ट्स के संस्थापक अनुज गोलेचा, डॉ अपूर्व रंजन शर्मा, अनिल जैन और गौरव जैन द्वारा संस्थापित, बीम्स मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं और टेक्‍नोलॉजी के संयोजन पर काम करने वाली कंपनियों के सीरीज B और C दौर में निवेश करता है. पूरे साल के दौरान जब अधिकांश फिनटेक कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब बीम्स पोर्टफोलियो की दोनों कंपनियां मुख्य निवेशकों से निवेश हासिल करने में सफल रहीं. मल्टीपल्स प्राइवेट इक्विटी ने नियो में निवेश किया, जबकि बीम्स ने गूगल और टाइगर के साथ प्रोगकैप में निवेश किया.

18 लोगों की बनाई टीम
बीम्स ने 8 निवेश पेशेवरों और 10 से अधिक संरक्षकों, सलाहकारों, सीएक्सओ की एक टीम बनाई है, जो बीम्स के लिए पोर्टफोलियो बनाने और पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए बेहतरीन मूल्य जोड़ने में मदद करती हैं. बीम्स ने अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ संयोजन के लिए एलपी के तौर पर यस बैंक, इंफीबीम्स, कैप्री ग्लोबल, ईसीजी आदि समेत प्रमुख वित्तीय संस्थानों को शामिल किया है. पोर्टफोलियो कंपनियों की पहुंच में प्रमुख कमियों की पहचान करने और अपने एलपी के साथ साझेदारी में इसे प्रदान करने की रणनीति के लिए संस्थापक समुदाय द्वारा बीम्स की सराहना की जा रही है.

5 मिलियन से अधिक तक पहुंच
अमेरिका में कैनेपी वेंचर्स के समान, बीम्स अपनी कंपनियों के लिए वैल्‍यू का निर्माण करने के लिए भारत के भीतर और बाहर बैंकों, एनबीएफआई, बीमा कंपनियों और डीएफआई के सबसे बड़े पारितंत्र का निर्माण करेगा. बीम्स पोर्टफोलियो कंपनियों ने 2022 में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है. पोर्टफोलियो कंपनियों ने 5 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं, एसएमई और एमएसएमई को वित्तीय सेवाओं तक पहुंच प्रदान की, जिसमें 1 बिलियन डॉलर से अधिक का ऋण दिया गया और कम सेवा प्राप्त और ब्लू कॉलर श्रमिकों के लिए 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक का वार्षिक भुगतान सक्षम किया गया.

वैश्विक स्तर पर पहचान
2022 के दौरान, बीम्स को भारतीय फिनटेक के क्षेत्र में सबसे अनूठे आगामी निवेशकों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है, जिसके कारण बीम्स को कई वैश्विक और अखिल-भारतीय कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया. बीम्स ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 का हिस्सा था, जो भारत का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है. बीम्स एम्स्टर्डम, सिंगापुर और दुबई में ग्लोबल एलपी/जीपी इवेंट, सुपररिटर्न्स का भी हिस्सा था. कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर, सागर अग्रवाल को भारत में फिनटेक इन्वेस्टमेंट्स की ग्रोथ स्टेज पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था.

पिछला साल रहा महत्वपूर्ण
सागर अग्रवाल, सह संस्थापक एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर, बीम फिनटेक फंड ने कहा 2022 बीम्स के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है. पारितंत्र में एक अपेक्षाकृत नए मंच के रूप में और एक कैटेगरी फोकस्‍ड फंड बनाना दिलचस्प यात्रा रही, विशेष रूप से उस वर्ष में जो उच्च महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और टेक्‍नोलॉजी इकोसिस्‍टम में नरमी से प्रभावित रहा. हालांकि, हम इस तरह के उच्च गुणवत्ता वाले निवेशकों का समर्थन करने के लिए बहुत भाग्यशाली रहे हैं. हमने वर्ष की शुरुआत में जो तय किया था, उससे अधिक हासिल किया है और भारत के पहले ग्रोथ स्‍टेज फोकस्‍ड फिनटेक फंड के रूप में मान्‍यता मिलने पर हमें गर्व है.

थीसिस संचालित दृष्टिकोण
नवीन सूर्या, सह संस्‍थाप‍ि एवं एएमपी, ऑपरेटिंग पार्टनर, बीम फिनटेक फंड  ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 23 हमारे लिए और भी अधिक आशाजनक और सकारात्मक लग रहा है क्योंकि बाजारों ने निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर महत्वपूर्ण रूप से सुधार किया है, जिससे हमें उच्च गुणवत्ता वाली टीमों और व्यवसायों के साथ अधिक आकर्षक कीमतों पर निवेश करने का अवसर मिला है और हमारी मौजूदा पोर्टफोलियो कंपनियां पहले से ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. हम निवेश के प्रति एक थीसिस संचालित दृष्टिकोण का पालन करते हैं और कैलेंडर वर्ष 23 के लिए निम्नलिखित थीम पर केंद्रित हैं, जिसमें एम्बेडेड वित्त/प्रबंधित बाजार, बैंकों/एफआई के लिए एसएएएस प्लेटफार्म, उद्यमों के लिए एसएएएस प्लेटफार्म, वैश्विक उद्यम एसएएएस, ओपन बैंकिंग और डिजिटल वित्तीय समावेशन शामिल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago