✕

होम / बिजनेस / निवेश के लिए रहे तैयार, बाजार में आ रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, सेबी से मिली हरी झंडी

निवेश के लिए रहे तैयार, बाजार में आ रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, सेबी से मिली हरी झंडी

शेयर बाजार में 4 और कंपनियां जल्‍द दस्‍तक देने वाली हैं. सेबी ने इन कंपनियों के प्रस्‍ताव को मंजूरी भी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल 2024 शेयर बाजार में नई कंपनियों के लिए लांचिंग पैड बन गया है. अब 4 और कंपनियां बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं. इन कंपनियों को बाजार नियामक सेबी की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है. सेबी ने बुधवार को बताया कि फार्मा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च और टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज समेत चार कंपनियों को IPO के जरिये सामूहिक रूप से कम से कम 3,000 करोड़ रुपये जुटाने को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिल गई है.

4 कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने 4 कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है, इनमें साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences), रूबिकॉन रिसर्च (Rubicon Research), मेटलमैन ऑटो (Metalman Auto) और सनाथन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles) शामिल हैं. इसके अलावा, BMW Ventures ने IPO का प्लान टाल दिया है और अपने ड्राफ्ट पेपर वापस ले लिए हैं. सेबी ने 31 अक्टूबर को इन सभी चार कंपनियों को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किए. ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी अगले एक साल के भीतर अपना IPO लॉन्च कर सकती है.

साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences IPO)- प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG के निवेश वाली कंपनी साई लाइफ साइंसेज ने इस साल 29 जुलाई को आईपीओ कागजात दाखिल किए थे. इस पब्लिक इश्यू के तहत 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 6.15 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी. OFS के हिस्से के रूप में टीपीजी एशिया और एचबीएम प्राइवेट इक्विटी इंडिया और प्रमोटर Sai Quest Syn द्वारा शेयरों बिक्री की जाएगी.

मेटलमैन ऑटो (Metalman Auto IPO)- मेटलमैन ऑटो ने अपने आईपीओ के लिए 12 अगस्त को रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। इसमें 350 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 1.26 करोड़ इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है। एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स मेटलमैन के इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं।

रूबिकॉन रिसर्च (Rubicon Research IPO)- महाराष्ट्र स्थित फार्मास्युटिकल फॉर्म्यूलेशन कंपनी रूबिकॉन रिसर्च ने अपने आईपीओ के माध्यम से 1085 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें 500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर पीटीई द्वारा 585 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. इसका ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 31 जुलाई को दाखिल किया गया था.

सनाथन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles IPO)- यार्न प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर सनाथन टेक्सटाइल्स ने 20 अगस्त 2024 को तीसरी बार सेबी के पास अपने आईपीओ कागजात दाखिल किए थे. इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 300 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. मुंबई स्थित कंपनी कर्ज चुकाने के लिए नेट फ्रेश इश्यू फंड में से 375 करोड़ रुपये खर्च करने का इरादा रखती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें