✕

होम / बिजनेस / अमेरिका हो या जापान, अब राखी भेजना हुआ आसान, सिर्फ 10 मिनट में होगी डिलीवरी

अमेरिका हो या जापान, अब राखी भेजना हुआ आसान, सिर्फ 10 मिनट में होगी डिलीवरी

ब्लिंकिट को अलबिंदर ढिंडसा ने दिसंबर 2013 में शुरू किया था और तब से यह लगातार आगे बढ़ रही है. अब इसमें इंटरनेशनल फीचर शुरू किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रक्षाबंधन अब बस आने ही वाला है. ऐसे में बहुत सी कंपनियां अपने ग्राहको के लिए अलग अलग ऑफर निकाल रहीं हैं. ऐसे में हाइपर-लोकल डिलीवरी कंपनी Blinkit ने अपने ग्राहकों के लिए पहले से ही राखियों और गिफ्टस को लिस्टिड कर लिया है, जिससे वह राखियों और गिफ्ट्स को मिनटों में ही डिलीवर करवा सकें. इस ऑफर के चलते कंपनी ने त्योहार के लिए लिमिटेड टाइम के ऑर्डर की सुविधा भी जोड़ी है. उन्होंने इंटरनेशनल ऑर्डर एक्टिव किए जिससे विदेश में रहने वाले लोग अपने भाई-बहनों और भारत के लिए राखियां मंगवा सकें. Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने नए फीचर की घोषणा की और कहा कि इसे “10 मिनट में” डिलीवर किया जाएगा.

10 मिनट में हो जाएगी डिलीवरी

अलबिंदर ढींडसा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि "रक्षा बंधन स्पेशल- हमने 19 अगस्त तक ब्लिंकिट पर इंटरनेशनल ऑर्डर चालू कर दिए हैं. विदेश में रहने वाले लोग अब भारत में अपने भाई-बहनों को राखी और उपहार भेजने के लिए ब्लिंकिट पर ऑर्डर दे सकते हैं और हम 10 मिनट में डिलीवरी करेंगे!" उन्होंने कहा कि यह विशेष सेवा चुनिंदा देशों- अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और जापान में उपलब्ध है.

ब्लिंकिट सीईओ अलबिंदर ढींढसा के इस पोस्ट के शेयर किए जाने के बाद से, इस पोस्ट को 11,000 से ज्यादा बार देखा गया है और लगभग इस पोस्ट को 400 लाइक मिले हैं. साथ में यूजर्स ने कमेंट्स भी किए. कुछ लोगों ने ब्लिंकिट के इस कदम की सराहना की. एक एक्स यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "ब्लिंकिट हमें कभी निराश नहीं करता." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "क्या यह सच है? अगर हां, तो आप दुनिया जीत रहे हैं- एक बार में एक राखी."

11 साल पहले लॉन्च हुई थी कंपनी

ब्लिंकिट को अलबिंदर ढिंडसा ने दिसंबर 2013 में शुरू किया था और तब से यह लगातार आगे बढ़ रही है. अलबिंदर ढिंडसा और सौरभ कुमार ने इसे ग्रोफर्स के रूप में शुरू किया था. इसकी शुरुआत दिल्ली एनसीआर से हुई थी. जुलाई 2021 में कंपनी ने गुरुग्राम में 7 हजार से अधिक ग्रॉसरी की डिलीवरी 15 मिनट में शुरू करना शुरू किया. एक महीने बाद अगस्त 2021 में कंपनी ने देश के 12 शहरों में 10 मिनट में डिलीवरी करने का काम शुरू किया. 13 दिसंबर 2021 को ग्रोफर्स का नाम बदलकर ब्लिंकिट कर दिया गया. अगस्त 2022 में जोमैटो ने इसे खरीद लिया, जोमैटो ने इसे 56.8 करोड़ डॉलर में खरीदा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

43 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

43 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago