होम / बिजनेस / बासमती एक्सपोर्ट कंपनी ला रही ₹400 करोड़ का IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल

बासमती एक्सपोर्ट कंपनी ला रही ₹400 करोड़ का IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर लगभग ₹218 पर ट्रेड कर रहे हैं. यह ऊपरी प्राइस बैंड ₹212 के मुकाबले करीब ₹6 यानी 2.8 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है, जो निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी को दिखाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

बासमती चावल के निर्यात कारोबार में सक्रिय हरियाणा की कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड अपना ₹400 करोड़ का आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है और यह इश्यू 24 मार्च से निवेशकों के लिए खुल जाएगा. खास बात यह है कि यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है.

प्राइस बैंड और इश्यू साइज

कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹201 से ₹212 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ऊपरी प्राइस बैंड के अनुसार इस इश्यू का कुल आकार लगभग ₹400 करोड़ होगा.

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर लगभग ₹218 पर ट्रेड कर रहे हैं. यह ऊपरी प्राइस बैंड ₹212 के मुकाबले करीब ₹6 यानी 2.8 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है, जो निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी को दिखाता है.

IPO टाइमलाइन

सब्सक्रिप्शन विंडो 24 मार्च से 27 मार्च तक खुली रहेगी. अलॉटमेंट 30 मार्च को किया जाएगा. रिफंड की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी और इसी दिन निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर भी जमा कर दिए जाएंगे. कंपनी की लिस्टिंग 2 अप्रैल को शेयर बाजार में होने की संभावना है.

लॉट साइज और निवेश

एक लॉट में 70 शेयर तय किए गए हैं. रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹14,840 का निवेश करना होगा. कंपनी ने कुल इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है. इस इश्यू के लिए केफिन टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. वहीं एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और किनोट फाइनेंशियल सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं.

कंपनी का बिजनेस क्या है

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड ‘एरोप्लेन’ ब्रांड के तहत बासमती चावल की प्रोसेसिंग और निर्यात करती है. इसके अलावा कंपनी आटा, सूजी, मैदा, नमक, बेसन और चीनी जैसे जरूरी खाद्य उत्पाद भी बेचती है. 

कंपनी का मुकाबला सर्वेश्वर फूड्स, एलटी फूड्स, केआरबीएल लिमिटेड और कई अन्य स्थानीय प्रोसेसर से है.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹60.82 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹30.40 करोड़ था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में करीब 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

13 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

14 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

15 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

17 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह