होम / बिजनेस / 5 साल में बैंकों के डूब गए इतने लाख करोड़, जानें कौन है सबसे बड़ा डिफॉल्टर

5 साल में बैंकों के डूब गए इतने लाख करोड़, जानें कौन है सबसे बड़ा डिफॉल्टर

पिछले पांच साल के आंकड़े बताते हैं कि बैंकों ने लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के लोन को बट्टे खाते में डाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकारी बैंकों पर प्राइवेटाइजेशन की तलवार लटक रही है. ऊपर लगभग हर साल उनके करोड़ों रुपए बट्टे खाते में जा रहा है. यानी उसके वापस आने की उम्मीद न के बराबर है, ऐसे में बैंकों की आर्थिक सेहत और खराब होती जा रही है. पिछले पांच साल के आंकड़े बताते हैं कि बैंकों ने लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के लोन को बट्टे खाते में डाला, टेक्निकल शब्दों में कहें तो राइट ऑफ कर दिया है.

वित्त राज्यमंत्री ने दी जानकारी
एक सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने बताया कि वित्तवर्ष 2021-22 के दौरान, बट्टे खाते में डाली जाने वाली राशि पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है. पिछले वित्तवर्ष में यह आंकड़ा 2,02,781 करोड़ रुपए था, जो अब घटकर 1,57,096 करोड़ रुपए हो गया. 2019-20 में राइट ऑफ किया गया लोन अमाउंट 2,34,170 करोड़ रुपए रहा, जो 2018-19 के 2,36,265 करोड़ रुपए से कम था. 

गीतांजलि जेम्स सबसे ऊपर
मंत्री कराड ने बताया कि कुल मिलाकर पिछले पांच वित्त वर्ष (2017-18 से 2021-22) के दौरान 9,91,640 करोड़ रुपए का बैंक लोन बट्टे खाते में डाला गया है. उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में ऋण अदायगी मामलों में जानबूझकर चूक करने वालों की सबसे अधिक संख्या वर्ष 2020-21 में थी. उस दौरान 2,840 ने लोन लौटाने में चूक की. उसके अगले वर्ष यह संख्या 2,700 रही. मार्च 2019 के अंत में लोन नहीं चुकाने वालों की संख्या 2,207 थी, जो 2019-20 में बढ़कर 2,469 हो गई थी. गीतांजलि जेम्स लिमिटेड इस सूची में सबसे ऊपर है. इसके बाद एरा इंफ्रा इंजीनियरिंग, कॉनकास्ट स्टील एंड पावर, आरईआई एग्रो लिमिटेड और एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड का नाम है.

7,110 करोड़ रुपए बकाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स पर बैंकों का 7,110 करोड़ रुपए बकाया है, जबकि एरा इंफ्रा इंजीनियरिंग पर 5,879 करोड़ और कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड पर 4,107 करोड़ रुपए बकाया है. इसके अलावा, आरईआई एग्रो लिमिटेड और एबीजी शिपयार्ड ने बैंकों का क्रमश: 3,984 करोड़ और 3,708 करोड़ रुपए नहीं लौटाया है. इतना ही नहीं, फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड पर 3,108 करोड़, विनसम डायमंड्स एंड ज्वैलरी पर 2,671 करोड़, रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड पर 2,481 करोड़, कोस्टल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर 2,311 करोड़ और कुडोस केमी पर बैंकों का 2,082 करोड़ रुपए बकाया है.

क्या होता है राइट ऑफ?
लोन देने के बाद जब बैंक तमाम प्रयासों के बाद भी उसे वसूल नहीं कर पाते, तो उस राशि को नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स यानी NPA मान लिया जाता है. जब बैंकों का NPA काफी ज्यादा हो जाता है, तो वे NPA की इस राशि को राइट ऑफ कर देते हैं. नियमों के अनुसार, बैंक चार साल पुराने फंसे हुए कर्ज को बैलेंस शीट से हटा देते हैं. इसे ही राइट ऑफ या बट्टे खाते में डाला जाना कहा जाता है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago