✕

होम / बिजनेस / ये बैंक दे रहा है बेहद सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानें पूरी डिटेल 

ये बैंक दे रहा है बेहद सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, जानें पूरी डिटेल 

बैंक ऑफ इंडिया आपको सस्ते दामों में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका दे रहा है. बैंक जल्द ही मेगा ई ऑक्शन करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महंगाई के मौसम में यदि कुछ सस्ता मिल जाए तो क्या कहना. ऐसा ही एक मौका बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) आपके लिए लेकर आया है, जहां आप कम कीमत में घर, मकान या कोई दूसरी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. दरअसल, BOI मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction) करने जा रहा है, जिसमें हिस्से लेकर सस्ती प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है.  

25 को होगा ऑक्शन
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का यह मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) 25 अगस्त को होने जा रहा है. इसमें अलग-अलग जोन में अचल संपत्तियों की नीलामी की जाएगी. आप इस मेगा ई-ऑक्शन का हिस्सा बनकर किफायती दाम में प्रॉपटी के मालिक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस नीलामी के बारे में जानकारी दी है. 

300 से अधिक प्रॉपर्टीज़  
BOI ने एक ट्वीट कर मेगा ई-ऑक्शन की जानकारी दी है. बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा है, ई-नीलामी! सस्ती कीमतों पर आकर्षक संपत्तियां! संपत्ति विवरण के लिए, कृपया उल्लिखित लिंक पर क्लिक करें: https://ibapi.in/Sale_Info_Home.aspx. बैंक ने आगे लिखा है कि बेमिसाल दरों पर बेहतरीन संपत्तियों के मालिक बनें. बोली लगाएं 300 से अधिक अखिल भारतीय संपत्तियों के लिए'. इस नीलामी में ग्राहकों को बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई सहित अन्य कई शहरों में मौजूद प्रॉपर्टी के लिए 25 अगस्त को बोली लगाई जा सकती है. 

इनकी होगी नीलामी
बैंक के मुताबिक, इस Mega E-Auction में 300 से अधिक संपत्तियों की नीलामी होगी. इसमें कार्यालय स्थल, व्यावसायिक दुकान, बिल्डिंग फ्लैट्स, औद्योगिक भूमि, बंगले और खाली साइट्स शामिल हैं. यानी आपके पास सस्ती कीमत में इन्हें खरीदने का मौका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

19 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago