✕

होम / बिजनेस / RBI गर्वनर का बड़ा ऐलान, 2 दिन नहीं, बस कुछ ही घंटे में क्लियर होंगे बैंक चेक

RBI गर्वनर का बड़ा ऐलान, 2 दिन नहीं, बस कुछ ही घंटे में क्लियर होंगे बैंक चेक

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने RBI MPC में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए ये जानकारी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज रिजर्व बैंक की MPC की बैठक के अपने आखिरी ऐलान में आरबीआई गवर्नर ने आम लोगों से लेकर बिजनेस क्लास को भी बड़ा तोहफा दे दिया है. आरबीआई ने बड़ा फैसला किया है कि चेक क्लियर होने में केवल कुछ घंटे लगेंगे जिसमें अभी 2 वर्किंग डेज का समय लगता है. ये आम लोगों से लेकर बिजनेस क्लास, बैंकों, संस्थानों, शिक्षा और वित्तीय जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहतरीन खबर है.

चेक क्लियरिंग साइकल का टाइम घटा

चेक क्लियर होने में अब 2 दिन का समय नहीं लगेगा बल्कि कुछ घंटों में चेक क्लियर हो जाएगा. चेक पेश करने के दिन ही आपका चेक क्लियर हो जाएगा और इसमें केवल कुछ घंटों का समय लगने से आपके कई काम आसान हो जाएंगे. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इसका फायदा चेक देने वालों और पैसा पाने वालों यानी चेक पेयर और चेक बॉरोअर दोनों को मिलेगा और पूरा प्रोसेस तेज होने से बैंकिंग पर भी पॉजिटिव असर आएगा.

ट्रांजैक्‍शन लिमिट पर RBI ने क्‍या कहा?

केंद्रीय बैंक ने UPI के माध्यम से टैक्‍स पेमेंट के लिए ट्रांजैक्‍शन लिमिट को बढ़ा कर 5 लाख रुपये कर दिया है. वर्तमान में, कुछ कैटगरी के ट्रांजैक्‍शन को छोड़ कर ये लिमिट 1 लाख रुपये है. RBI गवर्नर ने कहा, 'अब UPI के जरिये टैक्‍स पेमेंट की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्‍शन करने का फैसला लिया गया है. इससे UPI से टैक्‍स पेमेंट को और आसान बनाया जा सकेगा.

डिजिटल लैंडिंग इकोसिस्टम पर भी आरबीआई की लगाम

RBI ने डिजिटल लैंडिंग एप्स की अवैध ऐप पर लगाम कसने के लिए पब्लिक रिपॉजिटरी बनाने का फैसला लिया है और इसको एक रेगुलेटेड एंटिटी के जरिए संचालित किया जाएगा. वो अवैध डिजिटल लैंडिंग ऐप पर नजर रखेगी और उनकी ट्रेकिंग के जरिए सुनिश्चित करेगी कि किसी से भी अवैध तरीके से उगाही ना की जाए. डिजिटल लैंडिंग में चल रही दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों के लिए भी RBI गवर्नर का ऐलान काफी मदद वाला साबित हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago