✕

होम / बिजनेस / हमारे इस एयरपोर्ट की दुनिया हुई मुरीद, UNESCO ने दिया ये सम्मान

हमारे इस एयरपोर्ट की दुनिया हुई मुरीद, UNESCO ने दिया ये सम्मान

UNESCO ने बैंगलोर के कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को उसकी विशेष खूबसूरती के लिए पहचाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंगलोर के कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 की सुन्दरता ने पूरी दुनिया को मोह लिया है और UNESCO द्वारा इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में UNESCO द्वारा Prix Versailles 2023 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया था और इसी दौरान UNESCO ने बैंगलोर के कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को उसकी विशेष खूबसूरती के लिए पहचाना है. हवाई अड्डे में मौजूद टर्मिनल 2 को दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे के रूप में पहचान दी गई है और इसे इंटीरियर के लिए दुनिया के विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है. Prix Versailles के जजों के द्वारा आयोजित की गई ग्लोबल जांच की अध्यक्षता जाने माने डिजाइनर एली साब ने की थी और इसी जांच के दौरान बैंगलोर में मौजूद कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को यह सम्मान प्राप्त हुआ है. 

भारत का इकलौता हवाई अड्डा
इसके साथ ही आपको बता दें कि हवाई अड्डे के विशेष डिजाईन और आर्किटेक्चर के लिए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है और यह इकलौता भारतीय हवाई अड्डा है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि की बदौलत बैंगलोर हवाई अड्डा अब दुनिया भर के टॉप हवाई अड्डों में शामिल हो चुका है. इस अवसर अपनी उत्सुकता प्रकट करते हुए बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राइवेट लिमिटेड के MD और CEO हरी मरार ने कहा कि 2023 Prix Versailles अवॉर्ड के लिए टर्मिनल 2 का नामांकन किया जाना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है और हम टर्मिनल 2 इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं. 

ये सम्मान भी है एयरपोर्ट के नाम 
Prix Versailles 2023 अवॉर्ड के साथ ही ऐसे अन्य बहुत से अवॉर्ड्स हैं जो बैंगलोर के कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के नाम किये जा चुके हैं. इससे पहले टर्मिनल 2 को IGBC प्लेटिनम सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है. यह सर्टिफिकेशन भारतीय ग्रीन बिल्डिंग कौंसिल के द्वारा बैंगलोर के कैम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिया गया था. अपने पहले फेज के दौरान टर्मिनल 2 हर साल लगभग 25 मिलियन यात्रियों का स्वागत कर पायेगा.
 
यह भी पढ़ें: 77 गुना सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering का IPO, किसने खरीदे कितने शेयर?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago