✕

होम / बिजनेस / RBI के इस फैसले से चमके बंधन बैंक के सितारे, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल!

RBI के इस फैसले से चमके बंधन बैंक के सितारे, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल!

Bandhan Bank के शेयरों में शुक्रवार को काफी तेजी देखी गई. ये तेजी RBI द्वारा बंधन बैंक में एमडी और सीईओ के नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपने भी बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयरों में निवेश किया है, तो ये खबर आपके काम की है. शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, ऐसे में निवेशकों के चेहरे भी खिल गए हैं. बंधन बैंक के शेयर की कीमत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 प्रतिशत से भी अधिक तेजी के साथ कारोबार कर हैं. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बंधन बैंक में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद से ही बैंक के शेयर में काफी तेजी आई है. तो आइए जानते हैं बाजार में बैंक के शेयरों का हाल क्या है?

10 प्रतिशत से भी ज्यादा उछल गए शेयर
बीएसई में कंपनी के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 200.20 रुपये के लेवल पर खुले और कुछ देर के बाद ही कंपनी के शेयर दिन के उच्चतम स्तर 9.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 205.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गए.  वहीं, खबर लिखने के दौरान कंपनी के शेयर 10.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 208.05 रुपये पर कारोबार करते दिखे. 

बैंक में ये नियुक्त हुए एमडी और सीईओ
आरबीआई ने पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन साल के लिए बंधन बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बंधन बैंक ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से गिना जाएगा. आरबीआई ने आठ अक्टूबर, 2024 के अपने पत्र के जरिए इस पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति को पूर्व-स्वीकृति दे दी है.

बैंक ने क्या कहा?
बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के संस्थापक एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे जो नौ जुलाई को पद से हट गए थे. फिलहाल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक रतन केश अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं. सेनगुप्ता सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं. वह खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में लंबा अनुभव रखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा ब्रोकरेज हाउस ने बंधन बैंक के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. कंपनी की तरफ एमडी और सीईओ की नियुक्ति को ब्रोकरेज हाउस अच्छी खबर मान रहा है.

(यह खबर केवल आपकोजानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है और BW हिंदी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप शेयर बाजाकर में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago